Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक से एक दिन पहले हुई तीरंदाजी स्पर्धा, भारत ने किया धमाका
Paris Olympics Daily Updates Hindi: ओलंपिक गेम्स शुरू होने से एक दिन पहले (गुरुवार को) आर्चरी के गेम्स में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में जगह हासिल कर ली। भारत की पुरुष और महिला टीम ने आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली। रैंकिंग राउंड में प्रदर्शन के आधार पर ऐसा हुआ।
दीपिका कुमारी से सटीक निशाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह 23वें स्थान पर रहीं। अंकिता भकत ने अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया। एक समय वह टॉप दस में थीं लेकिन बाद में पिछड़ गईं। अंततः उन्होंने 11वें स्थान के साथ अभियान समाप्त किया और भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल कर डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीनों भारतीय महिलाओं की तिकड़ी ने कु 1983 का स्कोर हासिल करते हुए अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया। अंकित ने सबसे ज्यादा 666 अंक हासिल किये। भजन कौर ने 659 और दीपिका ने 658 अंक हासिल किये।
पुरुषों के इवेंट में धीरज बोम्मदेवरा ने अपने निशानों से प्रभाव छोड़ा और भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया। उनके साथ तरुणदीप और प्रवीन जाधव भी थे। तीनों ने मिलकर कुल 2013 अंक हासिल किये और भारतीय टीम टॉप 16 में आ गई।
भारत के लिए मिक्स डबल्स में अंकिता और धीरज स्पर्धा करेंगे। रैंकिंग राउंड में भारतीय टीम से अंकिता महिला वर्ग से टॉप अपर थीं और धीरज पुरुष वर्ग से टॉप खिलाड़ी रहे। अगले चरण में अहम मुकाबले होने वाले हैं। भारतीय तीरंदाजी टीम से काफी उम्मीदें की जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications