Paris Olympics: लक्ष्य सेन ने फिर से किया धमाका, विपक्षी खिलाड़ी को बुरी तरह चटाई धूल
Paris 2024: लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में अपनी धांसू फॉर्म दिखाई है। ग्रुप चरण में बेल्जियम के जुलियन कैराग्गी के खिलाफ हुए मुकाबले को लक्ष्य ने जीत लिया। उन्होंने इस मुकाबले को सीधे सेटों में अपने नाम कर लिया, लक्ष्य ने 2-0 से अपने नाम कर लिया। दूसरा सेट उनके लिए आसान रहा।
जुलियन कैराग्गी के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य सेन पिछड़ गए थे। लगातार पीछे चल रहे लक्ष्य सेन ने सेट समाप्त होने से पहले अपना पूरा दमखम लगा दिया और विपक्षी खिलाड़ी के स्कोर को पार कर लिया। इसके बाद उन्होंने लीड लेते हुए सेट अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने इसे 21-19 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में लक्ष्य ने जुलियन के ऊपर हावी होने का प्रयास किया और सफल भी रहे। ब्रेक तक वह सात अंकों की लीड ले चुके थे। ब्रेक पर जाने के समय स्कोर 11-4 था और लक्ष्य का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। दूसरे सेट में लक्ष्य सेन ने आसानी से जीत दर्ज की, इस सेट को उन्होंने 21-14 से अपने नाम कर लिया।
इससे पहले ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के खिलाफ लक्ष्य सेन का मुकाबला हुआ था। उस मैच में उन्होंने जीत दर्ज कर ली थी। अब वह टूर्नामेंट से हट गए हैं इसलिए लक्ष्य सेन के उस मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। स्कोर भी डिलीट हो गया। उस हिसाब से आज लक्ष्य का पहला मुकाबला था और उन्होंने धमाकेदार जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications