Paris Olympics: लक्ष्य सेन ने रच दिया इतिहास, रास्ते का रोड़ा हटाकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Paris Olympics: लक्ष्य सेन ने पुरुष बैडमिंटन में बड़ा धमाका करते हुए रास्ते का रोड़ा हटा दिया है। उन्होंने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को पराजित करते हुए मुकाबला जीत लिया और नॉक आउट में जगह हासिल की। लक्ष्य सेन ने सीधे सेटों में अपना मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया।

पहले हाफ में जोनाथन क्रिस्टी और लक्ष्य सेन ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। ब्रेक तक मामला लगभग बराबरी का ही था। इसके बड़ा जोनाथन ने ने तेजी दिखाते हुए लक्ष्य से आगे निकलने में सफल रहे। लक्ष्य ने वापसी करते हुए सेट पॉइंट तक चले गए और 21-18 से सेट अपने नाम किया।

lakshya sen

दूसरे सेट में जोनाथन ने पहला अंक हासिल किया और लीडी हासिल कर ली लेकिन लक्ष्य ने बाद में अपने सही जजमेंट से शटल छोड़ते हुए कुछ अंक हासिल किये और लीड हासिल कर ली। ब्रेक तक लक्ष्य आगे थे और स्कोर 11-6 था।

दूसरे सेट में ब्रेक के बाद लक्ष्य ने अपनी रफ्तार जारी रखी और जोनाथन को कोई मौका नहीं देते हुए लगातार लीड बनाये रखी उन्होंने 21-12 से मुकाबला जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली। पहली बार खेलते हुए ओलंपिक में उन्होंने धमाका कर दिया। इससे पहले जोनाथन के खिलाफ वह लगातार हारते आए थे, वर्ल्ड नम्बर तीन को हराकर उन्होंने बड़ी उपलब्धी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+