पैरालंपिक गोल्ड विजेता नवदीप की पीएम मोदी से मुलाकात, कैप पहनने के बाद पूछा ऐसा सवाल कि सब हंसने लगे

पैरालंपिक में जैवेलिन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले नवदीप सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान पीएम ने उनसे मजेदार बातें की। नवदीप सिंह ने पीएम मोदी को एक कैप भेंट की। प्रधानमंत्री ने नवदीप से कुछ सवाल भी पूछे, मजाक भी किया।

इस मुलाक़ात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब नवदीप ने पीएम को कैप भेंट की तो, पीएम नीचे बैठ गए और कहा कि मुझे यह तुम ही पहना दो। इसके बाद नवदीप ने उनको यह कैप पहना दी। नवदीप ने भी पीएम मोदी से एक चीज मांगी।

navdeep and modi

नवदीप ने कहा कि सर मेरे कंधे के ऊपर आप ऑटोग्राफ दो। शर्ट पर ऑटोग्राफ लेते हुए नवदीप ने कहा कि सर यह थ्रोइंग आर्म है। यहाँ आप साइन कर दीजिये। मोदी ने भी उनकी बात मानते हुए वहां ऑटोग्राफ दे दिया और एक ऐसा सवाल किया, जिसे सुनकर सभी हँसने लगे।

पीएम मोदी ने नवदीप से सवाल किया कि थ्रो फेंककर गुस्सा क्यों करते हो, तो उन्होंने कहा कि जोश में हो जाता है। यहाँ पीएम ने उस वीडियो की तरफ इशारा किया था, जिसमें नवदीप के मुंह से कुछ अपशब्द निकल जाते हैं। हालांकि वह जीत की ख़ुशी में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कुछ बोल गये थे।

नवदीप ने कहा कि सर मैं पिछली बार चौथे स्थान पर रह गया था और इस बार आपसे प्रॉमिस करके गया था इसलिए गुस्सा आ गया। इस पर पीएम और बाकी लोग हँसने लगे। गौरतलब है कि नवदीप ने F41 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था, बाद में वह अपग्रेड होकर गोल्ड में बदल गया।

ईरान के सयाह बेत ने गोल्ड मेडल हासिल किया था लेकिन जश्न मनाते हुए उन्होंने गलत झण्डा उठाया था। धर्म से जुड़ी चीजें इस्तेमाल नहीं की जा सकती और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए उनका मेडल वापस ले लिया गया। इसके बाद नवदीप का मेडल अपग्रेड होकर गोल्ड बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+