जावेद अख्तर का X अकाउंट हैक, पेरिस ओलंपिक 2024 पर किया ऐसा पोस्ट, अब सफाई देने में जुटे गीतकार
Javed Akhtar X Account Hacked: भारतीय गीतकार जावेद अख्तर का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर ने उनकी आईडी से पेरिस ओलंपिक 2024 के बारे में एक पोस्ट भी किया। इसकी जानकारी खुद जावेद अख्तर ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए रविवार रात आठ बजे दी।
पेरिस ओलंपिक 2024 के बारे में हैकर द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर गीतकार चिंतित नजर आए। हालांकि, यह पोस्ट हानिरहित थी, अख्तर ने दावा किया कि यह उनके द्वारा नहीं भेजा गया था। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे इस हैकिंग की रिपोर्ट उचित अधिकारियों को कर रहे हैं। जावेद अख्तर ने जारी किया अपना बयान...

जावेद अख्तर ने एक्स पर लिखा कि मेरी एक्स आईडी हैक हो गई है। मेरे अकाउंट से ओलंपिक के लिए हमारी भारतीय टीम के बारे में एक संदेश भेजा गया है। यह पूरी तरह से हानिरहित है, लेकिन मैंने उसे नहीं भेजा है। हम एक्स में संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की प्रक्रिया में हैं।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
जावेद अख्तर की पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कीं। कुलदीप यादव नाम के एक यूजर ने लिखा कि मैं भी यही सोच रहा हूं, आखिर आपका हैंडल कौन चला रहा है? इस बीच, एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि हानिरहित संदेश कहां है?
एक्स अख्तर के जीवन का अभिन्न अंग!
आपको बता दें कि बॉलीवुड के अनुभवी गीतकार जावेद अख्तर अपने विचारों को बुलंद आवाज के साथ रखने के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अहम मसलों पर अपने विचार प्रकट करते रहे हैं। बेशक, हर किसी की तरह अख्तर भी अपने दर्शकों से जुड़ने और अपनी पहुंच स्थापित करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications