भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, चैम्पियन खिलाड़ी की अचानक हुई मौत, कौन है भारत का यह स्टार और कैसे गई जान?

भारतीय पैरा खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है।

भारतीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण ने भी इस खबर पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है और वह नीरज के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

neeraj yadav

खबरों के अनुसार नीरज 27 अक्टूबर की रात सोनीपत स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई थी। 28 अक्टूबर को उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की गई। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की असल वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि फ़िलहाल नहीं हुई।

पिछले छह महीने से नीरज अपनी पत्नी और मां से अलग रहते थे। नीरज ने एक बच्ची को गोद लिया हुआ था। वह उनकी पत्नी और मां के साथ रहती हैं। नीरज को जीटीबी अस्पताल लाया गया था लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

डोपिंग विवाद के कारण एशियन पैरा गेम्स में नहीं ले सके हिस्सा

नीरज के करियर पर डोपिंग विवाद का भी असर पड़ा। अक्टूबर 2023 में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने प्रतियोगिता से बाहर लिए गए उनके नमूने में प्रतिबंधित स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल की पुष्टि की थी। इसके बाद उनके खिलाफ डोपिंग नियम उल्लंघन का मामला चला और उन्हें चार साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। नीरज ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए नमूने में गड़बड़ी या अदला-बदली की आशंका जताई थी और डीएनए जांच की मांग की थी।

इस प्रतिबंध के कारण वह अक्टूबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके। मुख्य कोच सत्यनारायण ने कहा कि इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाना नीरज के लिए भावनात्मक रूप से मुश्किल रहा होगा। हालांकि उनकी मौत और डोपिंग प्रतिबंध के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

सात साल की उम्र में पोलियो ने बदली जिंदगी

नीरज की सफलता के पीछे लंबा संघर्ष रहा। सात साल की उम्र में उन्हें पोलियो के बाद होने वाले लकवे की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने खेलों में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2005 से 2012 के बीच व्हीलचेयर टेनिस खेला और बाद में पैरा एथलेटिक्स की ओर रुख किया। भाला फेंक और चक्का फेंक में उनके प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+