नीरज चोपड़ा की जीत पर परिवार ने मनाईं खुशियां, गांव में बांटी मिठाई, जानें क्या बोले गोल्डन बॉय के माता- पिता

World Athletics Championships 2023: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा रविवार को एक बार फिर देशवासियों के भरोसे पर खरे उतरे। उन्होंने अपने भाले से दूसरे ही प्रयास में 88.17 मीटर की दूरी नापकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ ही नीरज वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने हैं। इस खास मौके पर जैवलिन थ्रोअर के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा कि, 'हम बहुत खुश हैं। उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। नीरज की माता ने कहा कि बेटे से आगे भी गोल्ड की उम्मीद है। पाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ आमना-सामना होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बराबर का मुकाबला था, मेहनत तो वह भी कर रहे थे, लेकिन मेडल तो किसी एक पर आना था।

Neeraj Chopra with his family

वहीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, 'यह हमारे परिवार के लिए तो है ही लेकिन यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह अब पूरे देश का बेटा है। वह देश के लिए प्रदर्शन करता है।'

नीरज चोपड़ा के गांव में बंटे लड्डू
नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि के लिए पूरे देश में खुशी की लहर है, उन्हें आम से लेकर खास हर किसी से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत के उनके गांव खंडरा में भी लोगों ने देर रात ही लड्डू बांटकर खुशी मनाई। नीरज का घर पर पूरे परिवार ने एक साथ लाइव मैच देखा, और जीतते ही पूरे घर जश्न का माहौल हो गया। इस दौरान नीरज के पिता के अलावा उनके चाचा भीम चोपड़ा की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पुरुषों के भाला फेंक फाइनल के लिए नीरज ने फाउल के साथ शुरुआत की लेकिन अपने दूसरे थ्रो के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंत तक मैदान का नेतृत्व किया। पाकिस्तान के नदीम ने तीसरे राउंड से ही स्टैंडिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें- जैवलिन थ्रो फाइनल के बाद एक साथ नजर आए नीरज और नदीम, जीता भारत-पाक फैंस का दिल, देखें Video

नीरज ने 40 का साल का स्वर्ण पदक का सूखा किया खत्म
दो साल पहले एथलेटिक्स में देश के पहले ओलंपिक चैंपियन बनने के बाद नीरज भारत के पहले विश्व चैंपियन भी बन गए। उन्होंने अपने भाले से दूसरे ही प्रयास में 88.17 मीटर की दूरी नापकर देश का 40 का साल का स्वर्ण पदक का सूखा खत्म कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर की दूरी नापकर फाइनल में प्रवेश किया था। साथ ही उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक का भी टिकट कटा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+