नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम, कब है दोनों दिग्गजों के बीच टक्कर? टोक्यो में बनेगा पेरिस ओलंपिक वाला माहौल

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली थी। नदीम ने पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल हासिल हुआ था। अब दोनों एक बार फिर से आमने-सामने होंगे।

दोनों एथलीट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगे। नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने के लिए उतरेंगे और उनको अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा सकती है। नदीम पिछले काफी समय से इस इवेंट की तैयारी कर रहे हैं लेकिन हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी।

neeraj chopra

पिंडली की सर्जरी की वजह से नदीम ने डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था। उधर नीरज चोपड़ा ने उस इवेंट में भाग लिया था लेकिन उनको दूसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा था। अरशद अब पूरी तरह ठीक हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

Neeraj Chopra और नदीम का मैच कब होगा

13 से 21 सितंबर के बीच टोक्यो में होने वाले टूर्नामेंट में पुरुष जैवेलिन स्पर्धा का क्वालिफिकेशन राउंड 17 सितंबर को रखा गया है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। नीरज और नदीम के बीच मुकाबला जापान नेशनल स्टेडियम में होगा।

Neeraj Chopra Classic में नहीं आए थे नदीम

पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नीरज और नदीम की टक्कर देखने को मिलेगी। बेंगलुरु में हुई नीरज चोपड़ा क्लासिक स्पर्धा में नदीम को बुलाया गया था लेकिन उस समय ऑपरेशन सिंदूर के कारण पाकिस्तानी एथलीट का कार्यक्रम रद्द हो गया था। अब जापान में रोमांचक स्पर्धा होने की उम्मीद की जा सकती है।

नीरज और नदीम की स्पर्धा का इंतजार इसलिए भी लोगों को है क्योंकि यहां भारत और पाकिस्तान की बात है। दोनों देशों के बीच होने वाली हर स्पर्धा खास होती है। इसमें नीरज-नदीम के मैच के अलावा क्रिकेट मुकाबले अहम होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+