CWG 2026: कब है कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच? कहां देखें लाइव मुकाबला?

Neeraj Chopra Match Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने भारत के लिए वेटलिफ्टिंग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनके अलावा भी कई प्लेयर्स से गोल्ड की उम्मीद की जा रही है। इवेंट अभी एक सप्ताह तक और चलने वाला है। इस बीच नीरज चोपड़ा के ऊपर ख़ास तौर से नजर रहने वाली हैं।

नीरज से गोल्ड मेडल की उम्मीद की रही है लेकिन मुकाबला आसान नहीं है। इस बार कई एथलीट ऐसे हैं, जो निश्चित तौर पर नीरज को टक्कर देने वाले हैं। यह बात खुद नीरज भी मानते हैं कि कई एथलीट इस बार काफी धांसू हैं और कम्पीटीशन भी काफी मुश्किल हो चला है। इन सबके बावजूद फैंस के मन में सवाल है कि नीरज का मैच कब होगा। इसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।

Neeraj Chopra

एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हो गए हैं लेकिन जैवेलिन थ्रो अभी तक इसमें नहीं आया है। क्वालिफिकेशन राउंड के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों में ज्यादा लंबा गैप नहीं है। फाइनल में नीरज चोपड़ा का जाना तय माना जा रहा है। फाइनल में नीरज का सामना पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा, पेरिस ओलंपिक में नदीम ने गोल्ड और नीरज ने सिल्वर मैडल पर अपना कब्जा जमाया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स ने नीरज चोपड़ा का मैच कब?

मेंस जैवेलिन थ्रो क्वालिफिकेशन मुकाबले 30 जुलाई हो होंगे। उस दौरान नीरज चोपड़ा को एक्शन में देखा जा सकेगा। नीरज के अलावा भारत के लिए यशवीर सिंह और रोहित यादव भी होंगे। तीन भारतीय मिलकर अपना जलवा दिखाने का प्रयास करेंगे।

क्वालिफिकेशन राउंड पार करने के बाद 31 जुलाई को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। देर रात होने वाले इस मैच का इंतजार हर भारतीय को रहेगा। भारतीय एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने एक अलग कहानी टोक्यो ओलंपिक में लिखी थी। उसके बाद से जैवेलिन थ्रो का इंतजार भारतीय फैंस बेसब्री से करते हैं।

नीरज चोपड़ा का मैच कहां देखें लाइव?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जा रहा है और नीरज का मुकाबला भी वहां लाइव आएगा। वहीं, मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा फ्री डिश वाले फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का आनंद उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+