Neeraj Chopra ki Caste Kaya hai: नीरज चोपड़ा की जाति क्या है? पाकिस्तान से आए थे 'गोल्डन बॉय' के पुरखे!
Neeraj Chopra ki Caste Kaya hai: भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा अपने करियर में एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का एक बड़ा फैसला लेते हुए JSW स्पोर्ट्स के साथ अपना 10 साल पुराना साथ खत्म किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुद की मैनेजमेंट कंपनी 'Vel Sports' की शुरुआत की। नीरज अब खेल के मैदान के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।
नीरज ने गोल्ड जीतकर रचा था इतिहास (Neeraj Chopra ki Caste Kaya hai)
जब 2021 के टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने गोल्ड मेडल जीतकर 13 साल का सूखा खत्म किया, तब गूगल पर उनकी जाति और बैकग्राउंड को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक के लोगों ने उन्हें अपना बताया। राजपूत और गुर्जर समुदाय ने भी उन पर दावे किए। लेकिन बाद में नीरज चोपड़ा की जाति को लेकर सच सामने आया।

किस जाति से ताल्लुक रखते हैं नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा रोर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस समुदाय की कुल आबादी देश में लगभग 8 लाख के करीब है, जिनमें से अधिकांश हरियाणा में बसते हैं। नीरज खुद हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव से आते हैं। रोर समुदाय का इतिहास काफी प्राचीन और रोचक है। इतिहासकारों और मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि यह समुदाय लगभग 1500 साल पहले स्वात घाटी (वर्तमान पाकिस्तान) से विस्थापित होकर भारत आया था।
प्राचीन काल में वह क्षेत्र 'गांधार' के नाम से जाना जाता था, जो हिंदू और बौद्ध धर्म का एक बड़ा केंद्र था। गुप्त साम्राज्य के दौरान इस समुदाय के लोग पश्चिम भारत के इस हिस्से में आकर बसे। नीरज के सरनेम 'चोपड़ा' के अलावा, क्षेत्र के सामाजिक ताने-बाने में सुखेरा (या सुखेड़ा) शाखा का भी नाम मिलता है। यह शाखा डोडिया राजपूत राजवंश का हिस्सा मानी जाती है।
हालांकि समय के साथ इस समुदाय के कुछ धड़ों ने अलग-अलग धर्म अपनाए (जैसे सुन्नी इस्लाम), लेकिन उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान, हरियाणवी भाषा और रीति-रिवाजों को आज भी मेव और रंगहर समुदायों की तरह सहेज कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications