टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, 89.30 मीटर का किया थ्रो

नई दिल्ली, जून 15। टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एकबार फिर से देश का नाम रोशन किया है। दरअसल, नीरज चोपड़ा ने पावो नुर्मी गेम्स 2022 में नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट में 89.30 मीटर का थ्रो फेंककर ना सिर्फ नेशनल रिकॉर्ड को अपने नाम किया है, बल्कि इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

Neeraj Chopra

Recommended Video

    Paavo Nurmi Games 2022: Neeraj Chopra ने तोड़ा अपना ओलंपिक रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी | *Sports

    10 महीने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं नीरज चोपड़ा

    आपको बता दें कि इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान ही 87.58 मीटर का थ्रो किया था, जिसके बाद ही उन्होंने भारत के लिए ओलंपित जीत लिया था। हालांकि इस टूर्नामेंट में भी नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा यह अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे थे। उन्होंने देश के लिए 7 अगस्त 2021 को गोल्ड मेडल जीता था।

    आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने नेशनल रिकॉर्ड बनाने के बाद अगले तीन प्रयास में फाउल कर दिया था। आखिर में उन्होंने 86.92 का थ्रो फेंका और दूसरे प्रयास में 89,30 का थ्रो फेंक दिया, लेकिन अगले तीन अटैंप्ट में वो फाउल कर बैठे। छठे प्रयास में उन्होंने 85.85 मीटर का थ्रो कर दिया और वो दूसरे स्थान पर रहे।

    आपको बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पावो नुरमी एक गोल्ड इवेंट है। यह डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ी ट्रैक-एंड-फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। फिनलैंड के ही ओलिविर हेलेंडर को गोल्ड मेडल मिला, जिन्होंने 89.93 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज इन खेलों में भाग लेने वाले एकमात्र एथलीट भी थे। इस सिल्वर मेडल से नीरज चोपड़ा का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा, जो अगले साल होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ खेलों में काम आएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+