Neeraj Chopra Classic Postponed: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच IPL के बाद अब नीरज चोपड़ा क्लासिक पोस्टपोंड
Neeraj Chopra Classic Postponed: 24 मई को होने वाला पहला नीरज चोपड़ा क्लासिक अब अगली तारीख तक टाल दिया गया है। आयोजकों ने 9 मई को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया कि खिलाड़ियों और आयोजकों की सुरक्षा को देखते हुए यह जरूरी कदम उठाया गया है।
यह इवेंट नीरज चोपड़ा की लंबे समय बाद भारत में वापसी का मंच बनने वाला था। इसके साथ ही इसमें दुनिया भर के टॉप जैवलिन थ्रोअर हिस्सा लेने वाले थे। जैसे ग्रेनेडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थॉमस रोहलर और केन्या के जूलियस येगो। लेकिन अब यह मुकाबला फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।

नई तारीख जल्द घोषित होगी
आयोजकों ने कहा है कि नीरज चोपड़ा क्लासिक की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। फिलहाल देश की सुरक्षा प्राथमिकता है और खेल जगत का हर शख्स इस मुश्किल घड़ी में भारत की सेना के साथ खड़ा है।{video1}
दूसरी ओर आईपीएल 2025 को लेकर 9 मई यानी शुक्रवार को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को शुक्रवार को अचानक स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मौजूदा आईपीएल 2025 के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों से मीटिंग करने के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और आयोजन स्थलों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी। यह निर्णय आईपीएल संचालन परिषद के सभी अधिकारियों से बात करने के बाद ली गई है। ऐसी खबरें है कि जल्द ही आईपीएल के नए शेड्यूल और वेन्यू को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications