Neeraj Chopra Birthday: नीरज चोपड़ा ने किया करोड़ों लोगों को ख़ुशी से पागल, क्या था साल का सबसे बड़ा कारनामा?
Neeraj Chopra Birthday: भारतीय खेल इतिहास के दिग्गजों में शामिल नीरज चोपड़ा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह साल खेल और निजी जीवन के हिसाब से उनके लिए काफी खास रहा है। नीरज चोपड़ा ने गेम में भी कुछ ऐया हासिल किया, जिसका इंतजार करोड़ों फैन्स को था।
इस साल उनका गेम शुरुआत में मिलाजुला रहा था लेकिन अंत तक आते ही उन्होंने गदर मचा दिया और करोड़ों फैन्स को ख़ुशी का मौका भी दिया। वह पल दोहा डायमंड लीग में आया, जिसमें उन्होंने अपने ड्रीम थ्रो करते हुए इतिहास रच दिया था।

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का मार्क क्रॉस कर दिया, जो उनके जीवन में पहली बार हुआ। इसके साथ उन्होंने उन सभी तकनीकी बाधाओं को भी तोड़कर अलग कर दिया। अक्सर नीरज चोपड़ा इस मार्क के बारे में बात किया करते थे।
नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले एशिया के सिर्फ तीसरे, जबकि विश्व इतिहास के 25वें जैवलिन थ्रोअर बन गए। यह उनके करियर का एक और यादगार पल साबित हुआ।
मैदान के बाहर Neeraj Chopra की नई शुरुआत
मैदान के बाहर भी नीरज की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। भारतीय खेल जगत के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित चेहरों में शामिल चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ हिमाचल प्रदेश के एक शांत और खूबसूरत रिज़ॉर्ट में बेहद निजी समारोह में विवाह किया। अपनी सादगी और निजी जीवन को निजी रखने की आदत के अनुरूप, इस शादी की जानकारी तब सामने आई जब नीरज ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। इसके बाद फैंस और खेल जगत से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और सराहना मिली।
बेंगलुरु में चमके Neeraj Chopra
इसके अलावा नीरज चोपड़ा के नाम से बेंगलुरु में आयोजित 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' इवेंट भी काफी चर्चा में रहा। नीरज चोपड़ा ने इस इवेंट में शामिल सभी एथलीटों को पछाड़ते हुए घरेलू फैन्स को गोल्ड मेडल जीतकर दिया। इसके अलावा उनको आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि भी मिली, इस तरह यह साल उनके लिए प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मायनों में ख़ास रहा।












Click it and Unblock the Notifications