मीराबाई चानू का चौंकाने वाला खुलासा, 2 दिन रहीं भूखी-प्यासी, फिर वजन उठाकर जीता गोल्ड मेडल

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने भारतीय खेल इतिहास में एक अलग काम किया है। वह लगातार तीन कॉमनवेल्थ खेलों में वेटलिफ्टिंग का गोल्ड जीतने में सफल रही हैं। ग्लासगो से उन्होंने अपने कॉमनवेल्थ खेलों की शुरुआत 2014 में की थी और वहीं वापस आकर 10 साल में 4 मेडल जीते।

मीराबाई ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अब तक जीते हैं। रविवार को ग्लासगो में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली इस शेरनी ने आज एक बड़ा खुलासा किया है, जो हैरान करने वाला हो सकता है लेकिन इसमें एक सच्चाई भी छुपी हुई है।

Mirabai Chanu

बिना खाना और पानी के जीता मेडल

दरअसल मीराबाई चानू ने मेडल मैच के दो दिन पहले तक कुछ नहीं खाया। यहां तक कि उन्होंने पानी भी नहीं पीया। रेव स्पोर्ट्स से वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार ने मीराबाई चानू को गोल्ड मेडल जीतने के बाद पिज्जा लाकर दिया, इस पर इस खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कहा, जो हैरान करता है।

पिज्जा देखते हुए मीराबाई ने कहा कि जल्दी-जल्दी करो, मैंने कुछ खाया नहीं है दो दिन से, इसके बाद वह पिज्जा से एक स्लाइस तोड़कर खाती हैं। जब मीराबाई ने यह कहा, तो साथी स्टाफ से पीछे से किसी ने कहा कि खान भी नहीं खाया और पानी भी नहीं पीया। वजन मेंटेन रखने के लिए एथलीट ऐसा करते हैं। पेरिस ओलंपिक में वजन के कारण विनेश फोगाट फाइनल में जाकर बाहर हो गई थीं।

मम्मी और कोच को दिया क्रेडिट

राष्ट्रगान के समय भावुक होने वाली मीराबाई इस बातचीत में भी रोने लगीं। अपनी मम्मी और कोच का आभार व्यक्त करते हुए वह भावुक हुईं और कहने लगी कि इनका मुझे काफी सपोर्ट रहा है। मैं काफी ज्यादा प्रेशर में थी लेकिन परिवार और फ्रेंड्स तीसरे गोल्ड मेडल से काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि मीराबाई ने 190 किलोग्राम वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल हासिल करते हुए इस बार के कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। शुरुआत में 82 किलोग्राम स्नेच में वह फेल हो गई थीं लेकिन वापस आकर इसी वजन को उठाते हुए उन्होंने कॉमनवेल्थ का नया रिकॉर्ड बना दिया। दो प्रयासों में अपनी जीत पक्की करने के बाद मीराबाई ने क्लीन एंड जर्क के तीसरे अटेम्प्ट में हिस्सा नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+