मैरी कॉम के ऊपर दर्ज किया गया मानहानि का केस, क्या बिग बॉस में बयानबाजी पड़ी भारी?

ओलंपिक पदक विजेता और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इस समय बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं लेकिन शो के बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा पुराना विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने मैरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की है।

ओन्लर का आरोप है कि मैरी ने टेलीविजन और दूसरे सार्वजनिक मंचों पर उनके बारे में ऐसे बयान दिए, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। इस मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होनी है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत मानहानि से जुड़ा है।

mary kom

इस प्रावधान के तहत दोष सिद्ध होने पर अधिकतम दो साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। ओन्लर ने कानूनी कार्रवाई की पुष्टि की है लेकिन मामला अदालत में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है।

मैरी कॉम फिलहाल सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट हैं। उनके एक्स हसबैंड की ओर से की गई यह कानूनी कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब मैरी शो में मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मैरी कॉम की तरफ से कुछ ऐसे बयान आए हैं, जो एक्स हसबैंड की इमेज खराब करने वाले हैं। कई बार मैरी अपने पैसे और एक्स हसबैंड की बात कर चुकी हैं। बिग बॉस वह अपने एक्स हसबैंड को गली-मोहल्ले का फुटबॉलर भी बताते हुए दिखाई दी हैं।

मैरी कॉम पहले अपने पूर्व पति पर गंभीर आर्थिक आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनके बॉक्सिंग करियर से कमाई गई रकम का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हुआ। मैरी ने आरोप लगाया था कि उनके नाम पर कर्ज लिए गए, उनकी संपत्ति को गिरवी रखा गया और कुछ संपत्तियों से जुड़े लेन-देन भी उनकी जानकारी या सहमति के बिना हुए। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें करोड़ों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा।

मैरी कॉम और ओन्लर ने 2005 में शादी की थी। दोनों के चार बच्चे हैं। मैरी के लंबे बॉक्सिंग करियर के दौरान ओन्लर ने उनका साथ दिया और जब वह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेती थीं, तब परिवार और घर की जिम्मेदारियां भी संभालीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+