1 करोड़ में हैंडशेक! Lionel Messi के लिए छावनी बना दिल्ली, PM जैसे सुरक्षा घेरे में इतने कमांडो तैनात
Lionel Messi in Delhi: अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Lionel Messi) इस समय भारतीय दौरे पर है। मेसी आज सुबह 10:45 बजे दिल्ली पहुंच गए हैं। जिसके बाद उनका व्यस्त और हाई-प्रोफाइल शेड्यूल शुरू हो गया है। भारत में भी लियोनेल मेसी को लेकर फैंस के बीच लगातार क्रेज देखने को मिल रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है कड़ी (Lionel Messi in Delhi)
मेसी और उनकी टीम चाणक्यपुरी स्थित द लीला पैलेस होटल में ठहरेंगे। उनके लिए होटल का पूरा एक फ्लोर आरक्षित किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जेंटीना टीम को होटल के प्रेसिडेंशियल सूट्स में ठहराया जाएगा, जिनकी कीमत प्रति रात 3.5 लाख से 7 लाख रुपये के बीच बताई गई है। मेसी की पिछली भारत यात्राओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है।

मुलाकात के लिए खर्च करने होंगे 1 करोड़
होटल को एक तरह से अभेद किला में बदल दिया गया है, जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। होटल कर्मचारियों को मेसी के प्रवास से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मेसी के लिए होटल में चुनिंदा कॉर्पोरेट और वीआईपी मेहमानों के साथ एक बंद कमरे में 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम रखा गया है। एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार इस विशेष मुलाकात के लिए कुछ कॉर्पोरेट कंपनियों ने 1 करोड़ तक की भारी रकम खर्च की है।
कई बड़ी हस्तियों से मिलेंगे मेसी
अपने दिल्ली दौरे के दौरान मेसी कई बड़ी हस्तियों से मिलेंगे। उनके शेड्यूल में भारत के मुख्य न्यायाधीश कई सांसद और भारतीय खेल जगत के दिग्गज शामिल हैं, जिनमें क्रिकेटर, ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेता भी शामिल होंगे। दोपहर में मेसी अरुण जेटली स्टेडियम भी जाएंगे, जहां एक फुटबॉल क्लिनिक आयोजित करने की योजना है, साथ ही भारतीय क्रिकेटरों के एक चुनिंदा समूह से बातचीत होगी।
इसके बाद अर्जेंटीना के कप्तान पुराना किला के लिए रवाना होंगे, जहां एडिडास द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम होगा। यहां उनकी मुलाकात भारतीय खेल चैंपियनों से होगी, जिनमें रोहित शर्मा, पैरालंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, मुक्केबाजी विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन, और ओलंपिक हाई जम्प पदक विजेता निशाद कुमार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications