आखिर क्यों Lionel Messi की आंखों से छलके आंसू? FIFA World Cup से पहले तोड़ा फैंस का दिल! वीडियो वायरल
Lionel Messi Emotional Video: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 38 साल के मेसी ने यह मैच खेलते समय संकेत दिया कि यह शायद उनका अपने देश की सरज़मीं पर खेला गया आखिरी क्वालिफायर मुकाबला हो सकता है। मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। माहौल किसी बड़े जश्न से कम नहीं था, मानो पूरा अर्जेंटीना अपने हीरो को विदाई देने आया हो।
मैच के दौरान मेसी की आंखों में नजर आए आंसू (Lionel Messi Emotional Video)
पहले हाफ में ही मेसी ने अपनी पुरानी चमक दिखाई और 39वें मिनट में शानदार गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। जैसे ही गेंद गोलपोस्ट में गई, स्टेडियम गूंज उठा और फैंस "मेसी-मेसी" के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। आंसुओं के बावजूद उनके चेहरे पर जज़्बा साफ झलक रहा था। मैच के बाद मेसी ने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए बेहद खास था क्योंकि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच अर्जेंटीना की धरती पर था। उन्होंने बताया कि इस पल को खास बनाने के लिए उनकी पत्नी, बच्चे, माता-पिता और भाई-बहन भी स्टेडियम में मौजूद थे।

रिटायरमेंट को लेकर कुछ नहीं हुआ है साफ
हालांकि मेसी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर साफ-साफ कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों में बता दिया कि 2026 का वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है। उनके इस बयान के बाद साउथ अमेरिकन फुटबॉल काउंसिल (CONMEBOL) ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि द लास्ट डांस इज़ कमिंग।
कोच स्कालोनी ने कही ये बात
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी भी मेसी की भावनाओं से प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि मेसी के साथ काम करना उनके करियर का सबसे सुखद अनुभव रहा है और वे चाहते हैं कि फैंस भी इस पल का भरपूर आनंद लें क्योंकि मेसी इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं।
मैच के बाद जब उनसे भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो मेसी ने साफ शब्दों में कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि मुझे नहीं लगता कि मैं एक और वर्ल्ड कप खेलूंगा। मेरी उम्र में यह सोचना बिल्कुल तर्कसंगत है कि शायद मैं न खेलूं। हालांकि मेसी ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वे हर दिन अपने शरीर और मन की स्थिति को परख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications