Achinta Sheuli का टूटा ओलंपिक खेलने का सपना, अंधेरे में चोरी-छिपे लड़कियों के हॉस्टल में जाना पड़ा महंगा
Achinta Sheuli, Latest News: 22 साल के वेटलिफ्टर अचिंता शेउली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अचिंता शेउली को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अचिंता शेउली के ऊपर इंडियन वेटलिफ्टिंग महासंघ ने यह बड़ी कार्रवाई की है। अचिंता शेउली की हरकतों को देखने के बाद महासंघ की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
महिला हॉस्टल में किया था प्रवेश
अचिंता शेउली को पटियाला में रात के अंधेरे में महिला हॉस्टल में प्रवेश करते पकड़ा गया। जिसके बाद उन्हें पेरिस ओलंपिक तैयारी के लिए लगाए गए शिविर से बाहर कर दिया गया। गुरुवार रात को हॉस्टल के गार्ड ने अंकित को ऐसा करते हुए पकड़ा था। पुरुषों के 73 किलो वर्ग में उतरने वाले 22 वर्ष के अचिंता शेउली का वीडियो बनाया गया। वीडियो बनाकर गार्ड ने वेटलिफ्टिंग महासंघ के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासनहीनता
वेटलिफ्टिंग महासंघ के एक अधिकारी ने इस मामले पर कIPL 2024: कर्ज में डूबा था इस भारतीय क्रिकेटर का परिवार, फिर IPL से मिला इतना पैसा कि बदल गई पूरी जिंदगीहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस वजह से ही अचिंता शेउली को तुरंत ही शिविर से बाहर जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अचिंता शेउली का अब पेरिस ओलंपिक खेलना भी लगभग नामुमकिन सा लग रहा है। उनकी हरकत के बाद अचिंता शेउली का सिलेक्शन होना बेहद मुश्किल है।
कौन हैं अचिंता शेउली
बता दें कि अचिंता शेउली ने बर्मिंघम में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 73 किलोग्राम वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया। अचिंता शेउली का जन्म 24 नवंबर 2001 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुआ था। उनके पिता जगत परिवार को पालने के लिए रिक्शा चलाते थे। रिक्शा चलाने के साथ वह मजदूरी भी करते थे।
साल 2011 में पहली बार अचिंता शेउली ने वेट लिफ्टिंग के बारे में जाना। तब वह महज 10 साल की उम्र के ही थे। इसके बाद से ही उनकी दिलचस्पी इसकी तरफ बढ़ती चली गई। अचिंता शेउली के बड़े भाई ने उनका सपोर्ट किया। जिसके बाद उन्होंने वेटलिफ्टिंग में आगे अपना करियर बनाया।












Click it and Unblock the Notifications