Justin Trudeau ने रिंग में की विपक्षी नेता की पिटाई! एक बॉक्सिंग मैच ने युवा नेता को बना दिया प्रधानमंत्री
कनाडा की राजनीतिज्ञ अनीता आनंद, जो वर्तमान में जस्टिन ट्रूडो की सरकार में परिवहन मंत्री हैं, को प्रधानमंत्री के रूप में उनकी जगह लेने के लिए उम्मीदवार माना जा रहा है। सोमवार को ट्रूडो ने अपने इस्तीफे की घोषणा की, जिससे नए नेता के लिए रास्ता साफ हो गया।
जब कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की निर्णायक जीवनी लिखी जाएगी, तो उनके राजनीतिक जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटना को समर्पित एक पूरा अध्याय होगा- वह समय जब उन्होंने लाइव टीवी पर एक कनाडाई सीनेटर को बुरी तरह से हराया था।

25 दिसंबर, 1971 को जन्मे जस्टिन ट्रूडो एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता पियरे ट्रूडो कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके नाना जिमी सिंक्लेयर भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। ऐसे परिवार में होने के बाद भी युवा ट्रूडो को कई मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
ट्रूडो जब छह साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। 11 साल की उम्र में, वे अपने पिता के साथ भारत आए, जब पियरे ट्रूडो प्रधानमंत्री थे। पियरे ट्रूडो ने 1968 से 1984 के बीच चार बार पद संभाला और कनाडा का रिकॉर्ड बनाया। जस्टिन जब सिर्फ़ 12 साल के थे, तब वे राजनीति से रिटायर हो गए।
पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में रखा कदम
ट्रूडो ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा और लिबरल पार्टी में शामिल हो गए। ये समय कनाडा में 2006 के आम चुनावों का था। उस वर्ष लिबरल पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण ट्रूडो को पार्टी के भीतर युवाओं से संबंधित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
लिबरल पार्टी को करना पड़ा संघर्ष
साल 2011 के चुनावों में लिबरल पार्टी को फिर से संघर्ष करना पड़ा और तीसरे स्थान पर रही। उस दौरान कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में आई। इस बुरी हार के बाद जस्टिन ट्रूडो पर नेतृत्व संभालने का दबाव बढ़ गया और खुद को साबित करने के लिए ट्रूडो ने 2012 में कंजर्वेटिव एमपी पैट्रिक ब्रेज़ो को बॉक्सिंग मैच के लिए चुनौती दी थी। ब्रेज़ो कराटे में ब्लैक बेल्ट थे। कई लोगों को उम्मीद थी कि ब्रेज़ो आसानी से जीत जाएंगे; हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
बॉक्सिंग मैच में ट्रूडो की आश्चर्यजनक जीत
मार्च 2012 में यह मुक्केबाजी मुकाबला हुआ। ट्रूडो ने रिंग में ब्रेज़ो का सामना करने से पहले खूब पसीना बहाया। इस मुकाबले को तीसरे राउंड में ट्रूडो ने जीत लिया। इस अप्रत्याशित जीत ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया और लोगों के बीच जो युवा अब तक अंजान था उसकी लोकप्रियता में शानदार वृद्धि हुई। इस नई प्रसिद्धि के बाद, जस्टिन ने अक्टूबर 2012 में अपना अभियान शुरू किया और 2013 में चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications