Shreyasi Singh: श्रेयसी सिंह बन गईं बिहार सरकार में मंत्री, किस विभाग में करेंगी काम?

Shreyasi Singh: बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट से लगातार दूसरी बार जीतकर श्रेयसी सिंह विधानसभा पहुंची थीं। पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रेयसी को भाजपा के टिकट पर जीत मिली थी और अब वह पहली बार मंत्री बन गई हैं। सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली, उसमें श्रेयसी भी शामिल हैं। फ़िलहाल श्रेयसी के पोर्टफोलियो की जानकारी नहीं आई है लेकिन जल्दी ही इस बारे में अपडेट आएगा। पिछली बार से ज्यादा बड़े अंतर से उन्होंने इस बार का चुनाव जीता।

जमुई सीट के लिए कुल 29 राउंड की मतगणना हुई और पहले तीन राउंड में ही श्रेयसी ने लीड का अंतर बढ़ाना शुरू कर दिया था। सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद श्रेयसी ने राजद के उम्मीदवार मोहम्मद शमशाद आलम को 54498 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

Jamui Chunav Result 2025

पूरी गिनती के बाद वोटों का अपडेट

श्रेयसी सिंह, भाजपा, जीत
123868 (+54498 जीत)

मोहम्‍मद शमशाद आलम, आरजेडी, हार
69370 (-54498)

पिछले चुनाव में जीत का अंतर कितना था

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से पहली बार उम्मीदवार बनीं श्रेयसी सिंह ने शानदार जीत दर्ज की थी। श्रेयसी सिंह ने कुल 79,603 वोट हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के विजय प्रकाश को 38,554 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में श्रेयसी सिंह ने विजय प्रकाश को 41,049 वोटों के भारी अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।

श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। उन्होंने यह सीट जीतकर विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की, जिससे वह विधायक रहते हुए ओलंपिक में भाग लेने वाली कुछ चुनिंदा भारतीय प्रतिनिधियों में से एक बन गईं।

पेरिस ओलंपिक में लिया था हिस्सा

खेलों की बात करें तो श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप और ट्रैप स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका सबसे बड़ा खेल गौरव 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया पदक है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उन्होंने हिस्सा लिया था लेकिन लंबा सफर तय नहीं कर पाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+