ISSF World Cup: अनीश भानवाला ने 12 साल बाद देश को दिलाया रेपिड-फायर पिस्टल में मेडल
ISSR World Cup Rifle/Pistol: 12 साल बार अनीश ने यह कारनाम दोहराया है और इससे पहले केवल विजय कुमार ने ऐसा किया था। ये शूटिंग की दुनिया में देश की एक दुर्लभ उपलब्धि है।

ISSF World Cup: अनीश भानवाला (Anish Bhanwala) ने काहिरा, मिस्र में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल में कांस्य पदक जीत लिया है। इस तरह से भारत ने चार गोल्ड सहित सात पदकों के साथ काहिरा विश्व कप समाप्त कर तालिका में टॉप स्थान हासिल किया। रेपिड फायर पिस्टल वर्ल्ड कप मेडल वो चीज है जिसको भारत ने आखिरी बार ओलंपिक मेडलिस्ट विजय कुमार के दम पर जीता था। 12 साल बार अनीश ने यह कारनाम दोहराया है।
जाहिर है रेपिड फायर पिस्टल वर्ल्ड कप में भारत को मिली ये दुर्लभ सफलता है। ये उनका पहला सीनियर वर्ल्ड कप स्टेज मेडल भी साबित हुआ है और इसके लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वे अभी केवल 20 साल के हैं।
गोल्ड मेडल इटली के मासिमो स्पिनेला को 32 हिट के साथ मिला और सिल्वर मेडल फ्रांस के क्लीमेंट बेसागोट को मिला। अनीश ने ब्रॉन्ज हासिल करने के लिए 30 शॉट्स में 21 हिट्स लगाए। इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने काहिरा वर्ल्ड कप में सात मेडल के साथ फिनिश किया जिसमें चार गोल्ड मेडल थे।
अपने देश के शूटरों को वर्ल्ड कप में अच्छा करता देख भी अनीश का हौसला बढ़ा। उन्होंने अपने निजी कोच हरप्रीत सिंह को पदक समर्पित करते हुए कहा, "भारत के लिए कई फाइनल में पहुंचे, लेकिन पदक नहीं जीत सके। यह एक सपना सच होना था।"
मैंने खुद पर फोकस करने पर ध्यान दिया। नेशनल कैम्प में हमको बताया गया था कि कैसे प्रैशर के हालातों को डील करना है। मेरे लिए मेडल मैच में चौथी सीरीज आसान नहीं थी तब मुझे पूर्व ओलंपिक चैम्पियन को हराना था। मैंने खुद से कहा कि मुझे अपना सपना पूरा करना है और मैंने इसकी कल्पना की फिर परफेक्ट तरीके से इसको करके दिखाया।"
ISSF विश्व कप राइफल/पिस्टल बैंडवागन अब भोपाल, भारत में ट्रांसफल हो गया है, जहां साल का तीसरा विश्व कप 20-27 मार्च, 2023 को होना है।












Click it and Unblock the Notifications