एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग में भारत की संजना को सिल्वर, 76 किलोग्राम वर्ग में मिला पदक
Asian Youth and Junior Weightlifting Championship: एशियन यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आज छठा दिन था। यह महिला वर्ग में 71 किलोग्राम भारवर्ग की स्पर्धा के साथ शुरू हुई। इसके बाद पुरुष कैटेगरी में भी स्पर्धा देखने को मिली। पुरुष वर्ग में 89 किलोग्राम भार वर्ग में स्पर्धा हुई। इसके अला यूथ और जूनियर सेक्शन में में 76 किलोग्राम भार वर्ग में महिला कैटेगरी में भी स्पर्धा देखने को मिली।
यूथ सेक्शन में महिला वर्ग के 71 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड की वोंगसिंग ने पहला स्थान हासिल कर लिया। वोंगसिंग ने स्नेच, क्लीन एंड जर्क में कुल 212 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान बनाया। दूसरे स्थान पर इरान की करीमी लाया थीं और तीसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान की फेजुलेवा रहीं।

71 किलोग्राम के जूनियर महिला वर्ग में पहला स्थान फिलिपिन्स की सारनो वेनेसा ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर थाईलैंड की विंगसिंग थीं और नम्बर तीन पर उज्बेकिस्तान की कोमिलेवा थीं। 89 किलोग्राम यूथ में ईरान के गोलिजादेह फरहद ने पहला स्थान बनाया। दूसरे स्थान पर ईरान के सुलेमान और तीसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान के रुस्तम्बेकोव थे।
89 किलोग्राम जूनियर वर्ग में उज्बेकिस्तान के ओलिमोव रहे। दूसरे स्थान पर तुर्कमेनिस्तान के रेजपोव थे। तीसरे स्थान पर ईरान के गोलिजादेह थे। 76 किलोग्राम यूथ महिला वर्ग में पहले स्थान पर उज्बेकिस्तान की फैज़ुल्लाएवा रहीं। यहाँ दूसरे स्थान पर भारत की संजना ने भी जगह बनाई। सभी इवेंट्स में भारत की यह पहली वेटलिफ्टर थीं। 76 किलोग्राम महिला जूनियर वर्ग में कोरिया की पार्क सुमिन टॉप पर थीं।












Click it and Unblock the Notifications