Paris Olympics: पेरिस में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का हुआ कार एक्सीडेंट, जानिए कैसी है स्थिति
Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर अपने परिवार के साथ गई हैं लेकिन वहां उनका एक्सीडेंट हुआ है। दीक्षा अपने परेंट्स और भाई के साथ पेरिस ओलंपिक में हैं लेकिन वहां उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उनकी माँ को चोट आई है, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दीक्षा, उनके पिता उनकी मां और उनके भाई मंगलवार रात इंडिया हाउस में एक कार्यक्रम से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया गया कि उनकी कार एक चौराहे को पार कर रही थी, तभी एक अन्य वाहन उनकी कार से टकरा गया और हादसा हो गया।

भारतीय गोल्फ़र दीक्षा डागर अपनी माँ के कार दुर्घटना में घायल होने के बावजूद, पेरिस 2024 ओलंपिक में अपनी योजना के अनुसार भाग लेंगी। दीक्षा डागर और अदिति अशोक पेरिस 2024 में महिला गोल्फ़ स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। यह प्रतियोगिता 7 से 10 अगस्त तक गुयानकोर्ट के ले गोल्फ़ नेशनल में होगी।
अच्छी बात यह है कि दीक्षा को कोई चोट नहीं आई है और वह प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। हालांकि, उनकी माँ को रीढ़ की हड्डी में चोट लगने का संदेह है और उनको इलाज के लिए अस्पताल में रहना होगा। उनकी चोट की गंभीरता का अभी भी आकलन किया जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि दीक्षा को टोक्यो 2020 में अंतिम समय में प्रवेश मिला था, क्योंकि दक्षिण अफ़्रीकी गोल्फ़र पाउला रेटो ने नाम वापस ले लिया था। टोक्यो ओलंपिक में दीक्षा ने T-50 स्थान हासिल किया था और अब उनका ध्यान पेरिस में अच्छा प्रदर्शन करने पर है।












Click it and Unblock the Notifications