Paralympics 2024, Medals Tally: पेरिस पैरालंपिक में अब तक कितने भारतीय एथलीट ने जीते पदक? देखें पूरी लिस्ट
Paralympics 2024, Medals Tally: पेरिस पैरालिंपिक में भारत का अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें एथलीटों ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत ने 6 गोल्ड मेडल सहित कुल 27 पदक हासिल किए हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सफलता वैश्विक मंच पर पैरा-स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती ताकत को उजागर करती है। आइए भारत की अबतक की मेडल टैली पर एक नजर डालते हैं।
पेरिस पैरालिंपिक की कुल पदक तालिका में भारत टॉप देशों में प्रभावशाली स्थान पर रहा है। 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज सहित 27 पदकों के साथ, भारत ने पैरा-स्पोर्ट्स में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

पदक तालिका में लिस्ट में पहले नंबर पर चीन
पदक तालिका में टॉप टेन देशों में चीन 188 पदक (83 गोल्ड) के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद ग्रेट ब्रिटेन 100 पदक (42 गोल्ड) के साथ दूसरे और संयुक्त राज्य अमेरिका 86 पदक (31 गोल्ड) के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के प्रदर्शन ने उसे इस लिस्ट में प्रमुखता से स्थान दिलाया, जो उसके एथलीटों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।
पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारतीय पदक विजेताओं की लिस्ट?
- अवनि लेखारा- गोल्ड- पैरा शूटिंग- महिला R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1- 30 अगस्त, 2024
- नितेश कुमार- गोल्ड- पैरा बैडमिंटन- पुरुष एकल एसएल3- 2 सितंबर, 2024
- सुमित अंतिल- गोल्ड- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष भाला फेंक एफ64- 2 सितंबर, 2024
- हरविंदर सिंह- गोल्ड- पैरा तीरंदाजी- पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व- 4 सितंबर, 2024
- धरमबीर- गोल्ड- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष क्लब थ्रो एफ51- 4 सितंबर, 2024
- प्रवीण कुमार- गोल्ड- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष ऊंची कूद टी64- 6 सितंबर, 2024
- मनीष नरवाल- सिल्वर- पैरा शूटिंग- पुरुष पी1 10 मीटर एयर पिस्टन स्टैंडिंग एसएच1- 30 अगस्त, 2024
- निषाद कुमार- सिल्वर- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष ऊंची कूद टी47- 1 सितंबर, 2024
- योगेश कथुनिया- सिल्वर- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष डिस्कस थ्रो F56- 2 सितंबर, 2024
- थुलसीमाथी मुरुगेसन- सिल्वर- पैरा बैडमिंटन- महिला एकल SU5 2 सितंबर, 2024
- सुहास यथिराज- सिल्वर- पैरा बैडमिंटन- पुरुष एकल SL4- 2 सितंबर, 2024
- अजीत सिंह यादव- सिल्वर- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष भाला फेंक F46- 3 सितंबर, 2024
- शरद कुमार- सिल्वर- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष ऊंची कूद T63- 3 सितंबर, 2024
- सचिन खिलाड़ी- सिल्वर- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष शॉट पुट F46- 4 सितंबर, 2024
- प्रणव सूरमा- सिल्वर- पैरा एथलेटिक्स- पुरुष क्लब थ्रो F51- 4 सितंबर, 2024
- मोना अग्रवाल- ब्रॉन्ज- पैरा शूटिंग महिला R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1- 30 अगस्त, 2024
- प्रीति पाल- ब्रॉन्ज- पैरा एथलेटिक्स महिला 100 मीटर - T35- 30 अगस्त 2024
- रुबीना फ्रांसिस- ब्रॉन्ज- पैरा शूटिंग- महिला पी2 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1- 31 अगस्त, 2024
- प्रीति पाल- ब्रॉन्ज- पैरा एथलेटिक्स महिला 200 मीटर - टी35- 1 सितंबर, 2024
- मनीषा रामदास- ब्रॉन्ज- पैरा बैडमिंटन महिला एकल एसयू5- 2 सितंबर, 2024
- शीतल देवी और राकेश कुमार- ब्रॉन्ज- पैरा तीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड- 2 सितंबर, 2024
- नित्या सिवन- ब्रॉन्ज- पैरा बैडमिंटन महिला एकल एसएच6- 2 सितंबर, 2024
- दीप्ति जीवनजी- ब्रॉन्ज- पैरा एथलेटिक्स महिला 400 मीटर टी20 3 सितंबर, 2024
- सुंदर सिंह गुर्जर- ब्रॉन्ज- पैरा एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक एफ46- 3 सितंबर, 2024
- कपिल परमार- ब्रॉन्ज- जूडो पुरुष -60 किग्रा J1- 5 सितंबर, 2024
- होकाटो होटोझे सेमा- ब्रॉन्ज- पैरा एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट- F57 6 सितंबर, 2024












Click it and Unblock the Notifications