इतने छोटे कद के बाद नवदीप सिंह कैसे बने इंस्पेक्टर? कहाँ है पैरालंपिक स्टार की पोस्टिंग
Navdeep Singh: पैरालंपिक में F41 कैटेगरी में धमाल मचाने वाले भारतीय जैवेलिन थ्रोअर नवदीप सिंह को आज हर कोई जनता है। नवदीप ने अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए पिछली बार का बदला लिया, उस समय वह चौथे स्थान पर आए थे। इस बार नवदीप ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।
हालांकि उनको सिल्वर मेडल मिला था लेकिन ईरानी खिलाड़ी से मेडल छीने जाने पर नवदीप का मेडल गोल्ड में बदल गया। नवदीप के जश्न मनाने के तरीके ने हर किसी का ध्यान खींचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे बात करते हुए इस बारे में ही पूछा था।

नवदीप हैं सरकारी नौकर
नवदीप खेल के अलावा सरकारी नौकरी में भी हैं। यह बहुत कम ही लोग जानते होंगे। इतना ही नहीं, वह भारत सरकार के साथ काम करते हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है। नवदीप ने एक इंटरव्यू के दौरान ही अपनी सरकारी नौकरी का जिक्र किया।
इंस्पेक्टर हैं नवदीप सिंह
यह बात हैरान कर सकती है लेकिन झूठ नहीं है। नवदीप सिंह के पास इंस्पेक्टर की पोस्ट है। इसके बारे में उन्होंने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया है। फैन्स को शायद पता नहीं होगा लेकिन नवदीप सिंह इंस्पेक्टर हैं और एक बड़े शहर में उनकी पोस्टिंग हैं।
कद छोटा तो कैसे बन गए इंस्पेक्टर
इन्स्पेक्टर का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में कद-काठी और शारीरिक संरचना आती है। नवदीप की लम्बाई तो 4 फीट 4 इंच ही है। दरअसल नवदीप सिंह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर नहीं हैं। वह इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर हैं। वहां कद-काठी से कोई मतलब नहीं होता।
कहाँ है नवदीप सिंह की पोस्टिंग
नवदीप सिंह के अनुसार बतौर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में है। उन्होंने कहा कि खेलने के लिए उनको ऑफिस की तरफ से पूरी छूट मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका विभाग खेलों को प्रमोट करता है इसलिए मुझे खेलने की पूरी आजादी है।












Click it and Unblock the Notifications