Hockey Asia Cup 2025: भारत और चीन के एशिया कप हॉकी मैच में कौन जीता? किसे मिली फाइनल में एंट्री

Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप में सुपर चार के मैच में भारत ने चीन के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन किया और शुरुआती चार मिनट में ही आक्रामक रुख अपना लिया, चीन को हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली।

शिलानंद ने गोल करते हुए भारत का खाता खोल दिया। इस तरह भारत ने बढ़त प्राप्त कर ली, सातवें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, इंजेक्शन से गेंद हरमनप्रीत के पास गई लेकिन उनका शॉट थोड़ा कमजोर होने के बावजूद दिलप्रीत ने मौके का फायदा उठाया और चीनी प्लेयर्स चकमा देकर शॉट नेट में ठोककर भारत की लीड डबल कर डाली। इसके बाद पहले क्वार्टर में दोनों तरफ से कोई अन्य गोल देखने को नहीं मिला।

Hockey Asia Cup 2025

दूसरे क्वार्टर में भारत ने 18वें मिनट में एक गोल दाग दिया। पेनल्टी कॉर्नर से गोल हासिल हुआ। हरमनप्रीत का शॉट ब्लॉक हो जाता है और गेंद विवेक के पास पहुंचती है। विवेक का शॉट रोकने के बाद चीनी गोलकीपर उसे पूरी तरह क्लियर करने में नाकाम रहते हैं। गेंद गोल के बेहद करीब लूज़ पड़ी होती है, और मंदीप ने तेजी से भागकर पॉइंट रेंज से गोल दाग दिया। इससे भारत की लीड 3-0 तक चली गई। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहता है।

पहले हाफ के बाद भारतीय टीम ने फिर से धमाका किया और चीन को दबाव में लाते हुए गोल दाग दिया। 37वें मिनट में भारत के लिए राजकुमार ने टैप करके गेंद को बॉक्स में डाल दिया। इसके बाद सुखजीत ने गोल दाग दिया, 39वें मिनट में भारत का यह पांचवां गोल था। 46वें और 50वें मिनट में अभिषेक ने बैक टू बैक गोल करते हुए चीन की कमर ही तोड़ डाली, इससे स्कोर 7-0 हो गया। इस स्कोरलाइन के साथ टीम इंडिया ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली, फाइनल मैच में भारत का सामना अब कोरिया से होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+