Hockey Asia Cup 2025: हॉकी में ऐतिहासिक जीत के बाद क्यों दुखी हुए हरमनप्रीत सिंह, खुलकर बयां किया दिल का दर्द
Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप के फाइनल मैच में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को हराकर हिसाब बराबर कर लिया। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच चौथी बार फाइनल में टक्कर हुई। इस बार टीम इंडिया ने घरेलू दर्शकों के सामने 4-1 से जीत दर्ज कर ली।
भारतीय टीम की जीत के हीरो दिलप्रीत सिंह रहे। दिलप्रीत ने भारत के लिए इस मैच में दो गोल दागे। उनका पहला गोल 27वें मिनट में आया और दूसरा गोल 45वें मिनट में आया। मुकाबले के शुरुआती मिनट में सुखजीत ने भारत के लिए गोल किया था, उनके पैरेंट्स ने भी मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

खिताबी जीत के बाद दिलप्रीत के पैरेंट्स ने मिठाई से से अपने घर में सेलिब्रेट किया। अमृतसर स्थिति उनके घर से एक वीडियो भी सामने आया। दिलप्रीत के माता-पिता काफी खुश नजर आए। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी खिताबी जीत पर ख़ुशी जताई।
हरमनप्रीत सिंह हुए दुखी (Hockey Asia Cup 2025)
हरमनप्रीत ने कहा कि काफी समय से इसके लिए हम अभ्यास कर रहे थे और वह चीज हमने प्राप्त की है। अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड कप है, मुझे आज की जीत पर बहुत ख़ुशी है। हर मैच में सीखने को मिलता है, जितनी जल्दी आप कमियों पर काम करते हैं, उससे सफलता मिलती है।
भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि डिफेंस में हमने काफी अच्छा काम किया और विपक्षी टीमों को टक्कर दी है। इसके अलावा फॉरवर्ड प्लेयर्स ने मौका मिलने पर गोल किया, इसी रणनीति को हम आगे भी लेकर जाएंगे। पंजाब में आई बाढ़ को लेकर हरमन ने दुःख जताया और कहा कि वे हमारे लोग हैं और हम उनका सपोर्ट करेंगे। वापस जाकर उनके साथ खड़े रहेंगे।
भारत ने चौथी बार जीता ख़िताब
गौरतलब है कि भारत ने एशिया कप में चौथी बार टाइटल अपने नाम किया है। भारत और कोरिया के बीच अब हेड टू हेड 2-2 हो गया है। हालांकि ओवरऑल टाइटल में अब भी कोरिया 5 ट्रॉफी के साथ नंबर एक पर है। पाकिस्तान ने 3 टाइटल जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications