Paris Olympics: पुरुष शूटिंग में टूटा भारत का सपना, अर्जुन बाबुता चौथे स्थान पर रहे
पेरिस ओलंपिक में पुरुष शूटिंग में आज अच्छी खबर नहीं आई। 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में अर्जुन बाबुता फाइनल मैच में खेल रहे थे। वह टॉप तीन में जगह हासिल करने में नाकाम रहे और भारत मेडल से चूक गया। यह अर्जुन के लिए दिल टूटने वाली बात होगी।
फाइनल मुकाबले में अर्जुन ने 208.4 का स्कोर करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इस तरह वह मेडल हासिल करने से चूक गए। हालांकि उनको टॉप तीन में आने के लिए 230 से ज्यादा का स्कोर करना था लेकिन वह इससे काफी पीछे ही रह गए।

इवेंट का गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा। चीनी शूटर शेन लिहाओ ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने 252.2 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन थे। उनका फासला चीनी शूटर से बेहद कम था। वह 251.2 का स्कोर हासिल कर सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।
नम्बर तीन पर क्रोएशिया के मिरान मिरिकिक का नाम शामिल है। उनको कांस्य पदक मिला। मिरान ने 230 का स्कोर किया और तीसरे स्थान के साथ अपना अभियान समाप्त किया। अर्जुन चौथे स्थान पर रहे और मिरान से काफी पीछे भी थे। इस तरह भारत का मेडल जीतने का सपना भी टूट गया। अभी तक शूटिंग में ही भारत को इस ओलंपिक का एकमात्र मेडल मिला है, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य जीता है।












Click it and Unblock the Notifications