Federation Cup 2023 Athletics: जानिए किन खिलाड़ियों ने बनाई एशियाई चैम्पियनशिप के लिए जगह

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में जारी फेडरेशन कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलीट एशियन चैम्पियनशिप में जगह बनाने के लिए इवेंट खेल रहे हैं।

Federation Cup 2023 Athletics

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे फेडरेशन कप एथलेटिक्स इवेंट में ज्योति याराजी ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। ज्योति ने 12.89 सेकंड के मीट-रिकॉर्ड समय के साथ टॉप स्थान हासिल किया। (Photo- SAI Media)

इसके साथ ही ज्योति ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा निर्धारित 13.63 सेकंड के एशियाई चैंपियनशिप क्वालीफाइंग मानक को भी पार कर लिया। लेकिन ज्योति अपने नेशनल रिकॉर्ड (12.82 सेकंड) को बीट नहीं कर पाईं।

आर नित्या रामराज (13.44 सेकेंड) और सपना कुमारी (13.58 सेकेंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने भी 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जगह बनाई। ये चैम्पियनशिप 12 जून से 16 जून तक बैंकॉक में होने वाली है।

इसके बाद ज्योति ने 200 मीटर हीट में टॉप किया और 23.47 सेकंड के समय के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

इस इवेंट की बाकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में अब तक तेजस अशोक शिरसे ने पुरुषों की 100 मीटर बाधा दौड़ में 13.72 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने सिद्धांत थिंगलया के 13.65 सेकंड के पिछले मीट रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

महिला चक्का फेंक में शालिनी चौधरी ने 49.35 मीटर के थ्रो से इवेंट को जीता जबकि पुरुषों के हैमर थ्रो में पंजाब के दमनीत सिंह ने 64.91 मीटर के थ्रो से विजेता बनकर उभरे। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अनु रानी ने भी रांची में फेडरेशन कप 2023 एथलेटिक्स इवेंट के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता।

जाहिर है ये प्रतियोगिता एशियाई चैम्पियनशिप इवेंट के लिए खिलाड़ियों को भेजने के दरवाजे का काम कर रही है। 27 खिलाड़ी क्वालिफाई कर चुके हैं। शॉट पुट में एशियन गेम्स चैम्पियन ताजिंदर सिंह तूर ने गोल्ड जीता है। उन्होंने 20.42 मीटर की थ्रो फेंकी।

पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में राजेश रमेश (43.75 सेकेंड) और मोहम्मद अजमल (45.85 सेकेंड) पहले और दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने भी महाद्वीपीय प्रतियोगिता में जगह हासिल की। लेकिन मुहम्मद अनस याहिया 46.19 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहने के बावजूद क्वालिफिकेशन हासिल करने में असफल रहे।

अमिय कुमार मल्लिक ने पुरुषों के 100 मीटर फाइनल में 10.31 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता लेकिन वे एशियाई चैंपियनशिप क्वालीफिकेशन मार्क को हासिल नहीं कर सके। ऐसा ही हाल श्राबनी नंदा का रहा जिन्होंने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 11.44 सेकंड में जीती, लेकिन वह भी एशियाई इवेंट के लिए आगे नहीं बढ़ सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+