इतिहास रचने उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, आज शुरू होगा पुर्तगाल का मिशन वर्ल्ड कप, भारत में कब देखें मुकाबला
Cristiano Ronaldo Match Live: फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज रात एक नया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरने वाले हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में आज पुर्तगाल का सामना डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो यानी डीआर कांगो से होने जा रहा है। दुनिया भर के फुटबॉल फैंस इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए उत्सुक हैं।
यह मुकाबला पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर का रिकॉर्ड छठा फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होने जा रहा है। 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो जिस गजब की फिटनेस और फॉर्म के साथ मैदान पर उतर रहे हैं उसने फैंस की उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया है। इस मैच में वे वर्ल्ड कप के छह अलग-अलग सीजन में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे।

भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच
भारतीय फैंस के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात इस मैच की टाइमिंग और प्रसारण को लेकर है। अमेरिका के टेक्सस स्थित ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस बड़े मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार आज रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। देर रात होने वाले इस मैच को लेकर भारत में फुटबॉल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट
भारत में इस मैच के लाइव टेलीकास्ट और ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों की बात करें तो फैंस इसे टीवी और मोबाइल दोनों पर आसानी से देख सकते हैं। टेलीविजन पर इस मैच का सीधा प्रसारण यूनाइटेड एट स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। फैंस हिंदी कमेंट्री के लिए यूनाइटेड एट स्पोर्ट्स 1 और अंग्रेजी कमेंट्री के लिए यूनाइटेड एट स्पोर्ट्स 2 चैनल ट्यून कर सकते हैं।
ऑनलाइन मैच देखने का जुगाड़
जो फैंस इस मैच को अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर डिजिटल रूप से देखना चाहते हैं उनके लिए भी खास इंतजाम है। इस पूरे टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर उपलब्ध रहेगी। एक प्रामाणिक सब्सक्रिप्शन के जरिए भारतीय दर्शक बिना किसी रुकावट के इस महामुकाबले का लाइव आनंद उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications