CWG 2022: मीराबाई चानू के गोल्ड के बाद बिंदियारानी देवी ने जीता वेटलिफ्टिंग में सिल्वर

बर्मिंघम, 31 जुलाई: कॉमनवेल्थ गेम्स में बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा फाइनल में रजत पदक जीतकर भारत को दूसरे दिन का चौथा पदक दिलाया और कॉमनवेल्थ खेलों 2022 में वेटलिफ्टिंग की उपलब्धियों को आगे बढ़ाया। चैंपियन मीराबाई चानू के भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अर्जित करने के कुछ घंटों बाद बिंदियारानी सूची में शामिल हो गईं। उन्होंने महिलाओं की 55 किग्रा कैटेगरी में 202 किग्रा (स्नैच में 86 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 116 किग्रा) उठाने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य ले ही लिया था।

Recommended Video

    CWG 2022: Bindiyarani Devi ने जीता Silver, India के नाम आया चौथा मेडल | वनइंडिया हिंदी *Sports
    Commonwealth Games 2022: Bindyarani Devi wins silver medal after lifting an outstanding 202kgs

    बिंदियारानी ने अपने पहले प्रयास में 81 किग्रा की लिफ्टिंग के साथ कॉमनवेल्थ पदक के लिए अपनी शुरुआत की, फिर अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमशः 84 किग्रा और 86 किग्रा उठाया। स्नैच सीरीज में बिंदियारानी नाइजीरिया के आदिजात ओलारिनोय और इंग्लैंड के फ्रायर मोरो को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर रही, जिन्होंने क्रमशः 92 किग्रा और 89 किग्रा भार उठाया।

    कई लिफ्टिंग इवेंट में पदक जीतने वाली बिंदियारानी का नाम अब भारत के कॉमनवेल्थ खेलों में दर्ज है। बिंदियारानी ने इससे पहले 2021 में विश्व लिफ्टिंग चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

    इससे पहले, मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में इस साल के कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था। चानू ने 49 किग्रा क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने कुल 201 किग्रा भार उठाकर भारत को खेलों में तीसरा पदक दिलाया।

    इससे पहले, गुरुराजा पुजारी ने शनिवार को पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कांस्य के साथ चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को दूसरा पदक दिलाया। गुरुराजा कुल 269 किग्रा भार उठाकर स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर रहे। वह स्नैच राउंड के समापन के बाद 118 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहे थे, लेकिन एक और बेहतर प्रदर्शन करके पोडियम पर बढ़िया फिनिश किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+