बबीता फोगाट ने तोड़ी साक्षी मलिक के आरोपों पर चुप्पी, पहली बार सामने आकर ऐसे दिया करारा जवाब

साक्षी मलिक ने पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर कुछ बड़ी बातें कही थी, उनमें सबसे अहम बात थी कि बबीता फोगाट ने आंदोलन करने के लिए कहा था। बबीता पर साक्षी ने आरोप लगाया था कि वह बाद में इससे पीछे हट गई और हमारा साथ नहीं दिया।

अपनी किताब में साक्षी ने इन सभी बातों का जिक्र किया है। इसके बाद बबीता फोगाट ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ दी है और साक्षी पर करारा प्रहार किया है। बबीता फोगाट ने शायराना अंदाज में साक्षी पर हमला बोलते हुए उनके आरोपों को झूठा बताया है।

babita phogat

बबीता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खुद के किरदारों से जगमगाओ, उधार की रोशनी कब तक चलेगी। किसी को विधानसभा मिला, किसी को मिला पद। किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई। गौरतलब है कि साक्षी की बातों पर बबीता के पिता महावीर फोगाट ने भी प्रतिक्रिया दी थी।

महावीर फोगाट की तरफ से कहा गया था कि साक्षी मलिक इस तरह की बातें दीपेन्द्र हुड्डा और प्रियंका गांधी के कहने पर बोल रही हैं। इनमें सच्चाई की कोई गुंजाइश नहीं है। महावीर फोगाट ने साक्षी के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया।

महावीर फोगाट ने यहाँ तक कहा कि बबीता ने प्रयास किया था कि बृजभूषण मामले में समझौता हो जाए। ये लोग भी इसलिए बबीता को साथ लेकर खुद गए थे। उस समय ये अपनी राजनीति चमका रहे थे। साक्षी अपना नाम चमकाने के लिए इस तरह की बातें कर रही है। बृजभूषण से बबीता का कोई लेना-देना नहीं था लेकिन इन लोगों ने समझौता कराने के लिए बबीता को बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+