इतिहास रचने की तैयारी में साढ़े छह फुट लंबा ‘बाहुबली', तीसरी बार धमाल करने के लिए रिंग में उतरेगा
रेसलिंग, बॉक्सिंग, MMA समेत अन्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स में फाइटर एक वर्ल्ड टाइटल बेल्ट जीतने के लिए सालों तक जिम में खून-पसीना एक कर देता है। कभी-कभी ऐसा ही होता है कि करियर के अंतिम दौर तक कभी चैंपियनशिप बेल्ट हाथ भी नहीं लगती।
लेकिन एक ऐसे भी स्ट्राइकर हैं, जिनके पास एक नहीं बल्कि दो-दो वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट हैं और वो इस हफ्ते तीसरे एतिहासिक वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाना चाहेंगे।

हम बात कर रहे हैं ONE Championship फाइटर रोमन क्रीकलिआ की। यूक्रेनियाई के ये धुरंधर फिलहाल ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग और हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं। अब वह 8 नवंबर को होने वाले ONE Fight Night 37 में अपराजित टर्किश स्टार सामेत अगदेवे को हराकर पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का पूरा प्रयास करेंगे।
क्रीकलिआ के सामने है बहुत बड़ी चुनौती
6 फुट 6 इंच लंबे सुपरस्टार जब विरोधी पर पंच जड़ते हैं तो सामने वाले के होश उड़ जाते हैं। ऐसा उनके रिकॉर्ड से साफ नजर आता है। दो खेलों में बेल्ट जीतने वाले स्ट्राइकर ने 2019 से संगठन में डेब्यू करने के बाद से ही अपने सामने आए हर प्रतिद्वंदी को मात दी है।
खास बात यह है कि उनके सात में से छह जीत नॉकआउट के जरिए आई, मतलब कि विपक्षी पूरे राउंड्स तक उनके सामने टिक नहीं पाए। अब 17-0 के रिकॉर्ड वाले अगदेवे, क्रीकलिआ के विजय रथ पर विराम लगाना चाहेंगे।
हेवीवेट धुरंधर ने खोला विरोधियों को चित करने का राज
प्रोफेशनल करियर में 51 जीत हासिल करने वाले क्रीकलिआ के पंचों और किक्स में तूफानी ताकत है। उन्होंने इसके बारे में कहा, "मेरे पास नॉकआउट ताकत है। जब मैं रिंग में जाता हूं तो नॉकआउट की तलाश नहीं करता बल्कि ये अपने आप आ जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications