CWG 2026: ऑस्ट्रेलिया में नहीं होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन, बढ़ते बजट के चलते वापस लिया नाम
Commonwealth Games 2026, Australia state Victoria pulls out: ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में साल 2026 के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जाना था। लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। विक्टोरिया के प्रमुख डेनियल एंड्रूज ने बताया कि पहले इसका बजट कम लग रहा था, लेकिन जब इस पर काम करना शुरू हुआ तो यह डबल लग रहा है, जिस वजह से हमने मेजबानी से पीछे हटने का फैसला किया है।
15 नहीं 34 हजार करोड़ रुपये: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गेम्स का बजट दो बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर लगभग 15 हजार करोड़ रुपये बताई गई थी। लेकिन आयोजन पर होने वाले सभी खर्चों को जोड़ा जाये तो सात बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की जरूरत होगी जो कि लगभग 34 हजार करोड़ रुपये बनते है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया इसकी मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया है।

अधर में लटका राष्ट्रमंडल खेल का भविष्य: ऑस्ट्रेलिया के इस तरह बैक आउट होने से राष्ट्रमंडल खेल का भविष्य भी अधऱ में लटक गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन के लिए पहले भी बेहद कम रुचि दिखाई गई थी। अधिकतर देशों ने इसकी मेजबानी में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन आखिरी बार 2022 में बर्मिंघम में किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया ने किया मेजबानी से इनकार: इससे पहले चार बार ऑस्ट्रेलिया ने सफलतापूर्वक कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था। 1938, 1962, 1982 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। यह पांचवीं बार था जब ऑस्ट्रेलिया को इस खेल को होस्ट करना था। लेकिन विक्टोरिया राज्य ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है। 5 हजार से अधिक एथलीट साल 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेंगे, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर साल 2026 में राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन कहां किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications