Asian Para Games: अंकुर धामा ने किया बड़ा धमाका, 1500 मीटर टी11 इवेंट में जीता गोल्ड मेडल
Ankur Dhama: एशियाई पैरा गेम्स में भारत का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है। पदकों की भी बारिश देखने को मिली है। ताजा घटनाक्रम में भारत के अंकुर धामा का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने 1500 मीटर टी11 में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। अंकुर ने सबसे कम समय लगाया।
इस स्पर्धा में अंकुर ने 4:27:70 मिनट का समय लेते हुए अन्य सभी प्रतिभागियों को पछाड़ दिया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। किर्गिस्तान के अब्दुवली ने रजत पदक पर कब्जा जमा लिया। तीन दिनों के समय में अंकुर धामा ने दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अंकुर धामा ने सोमवार को ही एक गोल्ड अपने नाम किया था। 5000 मीटर रेस में उनको गोल्ड मेडल मिला था। अब 1500 मीटर टी11 में भी उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सोना जीत लिया। गौरतलब है कि 29 साल के अंकुर धामा अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं।
उल्लेखनीय है कि अंकुर धामा उत्तर प्रदेश के खेकड़ा के रहने वाले हैं। बचपन में ही उन्होंने आँखों की रोशनी खो दी थी। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में रियो पैरालंपिक में हिस्सा लिया था। भारत के वह पहले नेत्रहीन एथलीट बने थे। इस समय अंकुर धाम की उम्र 29 साल है।












Click it and Unblock the Notifications