Asian Games 2026: यशवीर-रोहित ने जैवेलिन में रचा इतिहास, दो मेडल जीतकर पाकिस्तानी अरशद नदीम को चटाई धूल

Men's Javelin Throw Asian Games 2026: एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा चोट के कारण नहीं उतरे थे। ऐसे में यही माना जा रहा था कि नीरज के बिना काम कैसे होगा। किस एथलीट का भाला मेडल दिलाएगा। नीरज के बिना भी भारत ने दो मेडल साथ में जीतकर इतिहास रचने का काम किया है।

इस बीच दो एथलीटों ने मिलकर भारत के लिए पुरुष जैवलिन में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। यशवीर ने 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर हासिल किया, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर के प्रयास से ब्रॉन्ज अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 88.55 मीटर के साथ गोल्ड जीता।

Asian Games

हांगझोउ एशियन गेम्स में नीरज ने गोल्ड और किशोर जेना ने सिल्वर जीता था। तीन साल बाद तस्वीर बदली, खिलाड़ी बदले लेकिन भारत के दो एथलीट फिर पोडियम पर खड़े थे। इस बार यशवीर और रोहित ने यह जिम्मेदारी संभाली।यह भारत के जैवलिन सिस्टम में तैयार हो रही गहराई की कहानी है।

यशवीर ने आखिरी थ्रो तक नहीं छोड़ी उम्मीद

यशवीर ने 83.56 मीटर से शुरुआत की और लगातार मुकाबले में बने रहे। चौथे प्रयास में 84.31 मीटर और पांचवें में 85.14 मीटर तक पहुंचे। सबसे बड़ा थ्रो उन्होंने तब निकाला जब मुकाबला अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका था। छठे और आखिरी प्रयास में यशवीर ने 85.72 मीटर भाला फेंका। यह उनका नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था और इसी थ्रो ने उन्हें सिल्वर पोजिशन पर पहुंचाया।

बारिश और गीले रनवे की चुनौती के बीच यह प्रदर्शन आया। ऐसे हालात में रन-अप और थ्रो के समय संतुलन बनाए रखना आसान नहीं था। इसके बावजूद यशवीर ने आखिरी मौके पर अपना सबसे बड़ा थ्रो निकाला।

पाकिस्तान के नदीम की शर्मनाक हार

रोहित यादव ने भी मुकाबले में भारत का झंडा ऊंचा रखा। उनके 84.35 मीटर के तीसरे प्रयास ने उन्हें पदक की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद मुकाबले में भारत के दोनों खिलाड़ी पोडियम की स्थिति में बने रहे।

Asian Games

अंत में यशवीर का 85.72 मीटर सिल्वर के लिए पर्याप्त रहा और रोहित का 84.35 मीटर ब्रॉन्ज में बदल गया। इस तरह दो भारतीयों ने मिलकर नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में भारत को डबल पोडियम का मौका दिया। ख़ास बात तो यह रही कि ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तानी अरशद नदीम सिर्फ 80.29 का थ्रो करके चौथे स्थान पर रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+