कौन हैं भारत की एलावेनिल वलारिवन? एशियन गेम्स में एक ही दिन में दिलाए देश को 2 मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन अपने मेडल अभियान की शुरुआत कर दी है। अइची-नागोया एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। पहले एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्सा विनोद की तिकड़ी ने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर दिलाया। इसके कुछ घंटे बाद एलावेनिल ने व्यक्तिगत फाइनल में भी दूसरा स्थान हासिल कर एक ही दिन में अपना दूसरा सिल्वर जीत लिया।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्सा विनोद ने मिलकर 1898.0 अंक हासिल किए और भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। चीन ने 1904.2 अंक के साथ गोल्ड जीता। चीन का यह स्कोर वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज हुआ। जापान ने 1897.1 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

asian games

भारत के लिए एलावेनिल ने इस टीम प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 633.5 अंक बनाए और व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई। सोनम मस्कर ने 634.1 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में भारत की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर किया और वह भी व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचीं।

एलावेनिल ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जीता सिल्वर

टीम मेडल के कुछ घंटे बाद एलावेनिल एक बार फिर शूटिंग रेंज में उतरीं। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल में उन्होंने 252.4 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता।

जापान की ताइची हिनाता ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया की बान ह्यो-जिन 230.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। एलावेनिल और हिनाता के बीच सिर्फ 0.6 अंक का अंतर रहा। हिनाता का 253.0 का स्कोर एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना।

इस तरह एलावेनिल ने एक ही दिन में टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में सिल्वर जीतकर भारत के खाते में दो मेडल जोड़ दिए। एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत के दोनों मेडल शूटिंग से आए और दोनों ही सिल्वर हैं। उनका जन्म 2 अगस्त 1999 को तमिलनाडु के कुड्डालोर में हुआ था और उनका बचपन अहमदाबाद, गुजरात में बीता।

भारत की अन्य टीमों का भी जलवा

भारत की शूटिंग टीम ने पिछले एशियन गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था और इस बार अभियान की शुरुआत दो सिल्वर मेडल के साथ हुई है। हालांकि आगे के मुकाबलों में भारत के पास पदकों की संख्या बढ़ाने के और मौके हैं। उधर क्रिकेट में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड जीतने की तरफ कदम बढाए हैं। हॉकी में पुरुष और महिला टीमों ने अपने मैच जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+