Asian Games 2023 Opening Ceremony: एशियन गेम्स का उद्घाटन समारोह आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live Telecast
Asian Games 2023 Opening Ceremony: एशियन गेम्स 2023 की ओपनिंग सेरेमनी 23 सितंबर यानी आज हांगझोऊ में होने जा रही है। हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कॉन्टिनेंटल मल्टीस्पोर्ट इवेंट के लिए संयुक्त ध्वजवाहक रखने का निर्णय लिया है।
इस बार एशियाई खेलों में कुल 655 भारतीय एथलीट मुकाबला कर रहे हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा दल है। यहां एशियाई खेल 2023 के उद्घाटन समारोह की पूरी जानकारी दी गई है-

एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह कब है?
एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह शनिवार, 23 सितंबर 2023 को होगा।
एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह किस समय होगा?
एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होने वाला है।
एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह कहां होगा?
एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में होगा।
भारत में एशियाई खेल 2023 के उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
एशियाई खेल 2023 के उद्घाटन समारोह को भारत में SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
भारत में एशियाई खेल 2023 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण कब और कहां देखें?
एशियाई खेल 2023 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।
एशियाई खेल 2023 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन हैं?
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन एशियाई खेल 2023 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक हैं।
कौन हैं हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन
लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता था। इस साल उन्होंने नई दिल्ली में विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। दूसरी ओर, हरमनप्रीत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग-फ़्लिकरों (best drag-flickers) में से एक हैं और उस टीम का हिस्सा हैं जिसने ओलंपिक में चार दशक से अधिक लंबे भारतीय हॉकी टीम के पदक के सूखे को तोड़ते हुए टोक्यो खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है।












Click it and Unblock the Notifications