एशिया कप में भारत का पहला मैच चीन से होगा, ऑपरेशन सिंदूर की मार से कराह रहे पाक की जगह बांग्लादेश ने ली
Asia Cup Hockey Schedule: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मार खाने के बाद पाकिस्तान ने एशिया कप में खेलने से मना कर दिया है। हॉकी एशिया कप का आयोजन भारत में हो रहा है और पाक ने अपनी टीम भेजने से मना कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के बिना ही टूर्नामेंट आगे बढेगा।
इस बीच मंगलवार को इवेंट का शेड्यूल घोषित कर दिया गया, इसमें पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है। पाकिस्तान के बाहर होने पर बांग्लादेश को इस इवेंट में मौका मिल गया है। भारत के साथ ग्रुप ए में चीन, कजाखस्तान और जापान को रखा गया है।

एशिया कप वर्ल्ड कप के लिए काफी अहम है। इन आठ टीमों में से जो टीम जीत दर्ज करेगी। उसे नीदरलैंड्स में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में जगह मिल जाएगी। इस वजह से हर टीम का प्रयास यही रहेगा कि किसी भी इवेंट में टाइटल हासिल किया जाए।
भारत का पहला मुकाबला चीन से होगा
एशिया कप में पहले ग्रुप चरण के मैच खेले जाने हैं, इसके बाद सुपर चार के मैच खेले जाएंगे। 29 अगस्त से लेकर 7 सितम्बर तक मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान के बाहर होने पर बांग्लादेश का आना तय लग रहा था और अब शेड्यूल में यही देखने को मिला है। भारतीय टीम का पहला मैच चीन के साथ होगा, यह मैच 29 सितम्बर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
बिहार के राजगीर में होगा इवेंट
भारतीय टीम 31 अगस्त को जापान के खिलाफ खेलेगी और 1 सितम्बर को कजाखस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। 3 सितम्बर से सुपर चार में पूल चरण के मैच होंगे। इवेंट का फाइनल मैच 7 सितम्बर को आयोजित होगा। ये मैच बिहार के राजगीर में खेले जाएंगे।
ग्रुप बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे को रखा गया है। टाइटल जीतने के लिए दावेदारों की बात करें, तो भारत के अलावा जापान, कोरिया और मलेशिया की टीमें अच्छी हैं। चीन भी टक्कर देने लायक टीम है। भारत को फेवरेट माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications