India vs Malaysia: भारत-मलेशिया के एशिया कप हॉकी मैच में कौन जीता?
India vs Malaysia Asia Cup: बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग चरण में टीम इंडिया ने राह में आई हर विपक्षी टीम को पटखनी देते हुए सुपर फॉर में स्थान हासिल किया। सुपर फॉर में आज मलेशिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद भारत ने धांसू वापसी की और बड़े अंतर से जीत हासिल की।
मलेशिया की तरफ से शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई और पहले पांच मिनट के अंदर ही गोल से लीड मिल गई। अब भारतीय टीम के ऊपर दबाव था और इस लीड को पार भी करना था। पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से कोई गोल देखने को नहीं मिला।

इसके बाद मनप्रीत ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल दाग दिया और स्कोर बराबरी पर आ गया। यहां से भारत ने अपने हमले तेज किये और मलेशिया को पीछे धकेलने का काम किया। भारत के लिए दूसरा गो सुखजीत ने किया, डिफ्लेक्शन से उन्होंने गोल दागकर भारत को आगे कर दिया।
इसके बाद भारतीय प्लेयर्स ने तालमेल दिखाया और मलेशिया से गेंद छीनकर एक-दूसरे को पास देते रहे। हार्दिक ने दिलप्रीत को गेंद दी और वहां से शिलानंद इ डिफ्लेक्शन से गेंद को बॉक्स के अंदर डालकर भारत की लीड 3-1 तक पहुंचा दी और मेलशिया की स्थिति खराब कर दी।
38वें मिनट में भारत की तरफ से एक और गोल हुआ। पेनल्टी कॉर्नर से मलेशिया पर दबाव बनाया, जहां जगराज सिंह ने जोरदार शॉट मारा लेकिन गेंद पोस्ट से टकरा गई। इसके बावजूद भारत ने हमला जारी रखा। मनप्रीत सिंह ने दाहिनी ओर से कटबैक के जरिए गेंद को बीच में भेजा, और वहीं मौजूद विवेक सागर प्रसाद ने नजदीक से आसानी से गेंद को गोल में डाल दिया। इस तरह स्कोर 4-1 हो गया। अंत में भारत ने इसी स्कोरलाइन के साथ मैच अपने नाम कर लिया और तालिका में टॉप स्थान प्राप्त किया। कोरिया और चीन की मुश्किलें बढ़ेगी, मलेशिया भी सेफ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications