अर्जुन ने शतरंज में दिखाया भारत का दबदबा, कार्लसन और फैबियानो जैसे दिग्गजों को चटाई धूल

Arjun Erigaisi: शतरंज डॉट कॉम द्वारा साप्ताहिक ब्लिट्ज स्पर्धा में भारत के अर्जुन एरिगैसी ने धमाकेदार अंदाज में अपना गेम दिखाया और दो धाकड़ प्लेयर्स को हरा दिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने वर्ल्ड के दो बड़े दिग्गजों को पराजित कर दिया। मंगलवार को इवेंट आयोजित हुआ था।

भारतीय ग्रैंडमास्टर को अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारु नाकामुरा के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। यह हार भी सातवें राउंड में मिली थी। अर्जुन ने इससे पहले वर्ल्ड नम्बर एक कार्लसन और वर्ल्ड नम्बर दो फैबियानो कारुआना को पराजित कर दिया। उन्होंने 11 राउंड में 10 पॉइंट्स के साथ अपना मुकाबला समाप्त किया।

Arjun Erigaisi

राउंड दस में काले मोहरों के साथ अर्जुन ने कार्लसन को हराया। फाबियानो को राउंड 11 में पराजय का सामना करना पड़ा था। नाकामुरा के खिलाफ अर्जुन की चालें काम नहीं कर पाईं। नाकामुरा ने अपना गेम दस पॉइंट्स के साथ जीत लिया। दिसम्बर में वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले डी गुकेश ने इस इवेंट में भाग नहीं लिया था।

चेस डॉट कॉम के साथ लीगल अकाउंट रखने वाले टाइटल्ड प्लेयर्स के लिए यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें प्लेयर्स को जूम कॉल के जरिये उपलब्ध रहने के लिए कहा जाता है। गेम में निरन्तरता बनाये रखने के लिए प्लेयर्स इस तरह की स्पर्धा का सहारा लेते हैं।

नाकामुरा ने इस इवेंट को दुनिया का सबसे मजबूत टूर्नामेंट बताया ह। मंगलवार के नए एडिशन में दुनिया के 900 से ज्यादा प्लेयर्स ने भाग लिया। भारतीय खिलाड़ी अर्जुन के लिए पिछला साल शानदार रहा था, उसमें टीम इंडिया के साथ उन्होंने चेस ओलंपियाड में जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+