'सामने मौत का मंज़र देखा,' जिस इलाके में पले-बढ़े एंड्राडे, उसी ने बनाया उन्हें फाइटिंग का किंग!

Fabrício Andrade: खेल जीवन पर छाए संकट और बदहाली के बादल को एक साफ आसमान की तरह बदलकर रख सकता है और ऐसा ही कुछ जाने-माने ब्राजीलियाई MMA फाइटर फैब्रिसियो एंड्राडे के साथ भी हुआ।

अब यह 28 वर्षीय चैंपियन अपने ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को चार रैंक के दावेदार एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ 6 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 38 इवेंट में बचाने उतरेंगे।

Fabr cio Andrade

बेहद खराब माहौल में गुज़रा बचपन

आसपास का वातावरण बचपन को काफी प्रभावित करता है। एंड्राडे के शुरुआती दिन फोर्टालेज़ा शहर के ऐसे इलाके में बीते, जहां अपराध बेहद ही सामान्य बात थी और इसका प्रभाव उनके जीवन और उनके जानने वालों पर भी पड़ा। यह बात आज तक उनको मानसिक तौर पर बहुत प्रभावित करती है।

उन्होंने याद करते हुए बताया, "मैं फोर्टालेज़ा के बाहरी इलाके के एक बहुत ही साधारण इलाके से आता हूं। वहां आपराधिक गैंग और ड्रग डीलर्स हैं इसलिए मैंने अपने सामने लोगों को मरते देखा है। मैंने दोस्तों को मरते देखा, अपनी ही उम्र के बच्चों को अपनी जान लेते देखा। मेरे लिए यह एक बेहद दर्दनाक बचपन था।"

मार्शल आर्ट्स ने बदली दशा और दिशा

"वंडर बॉय" के नाम से जाने जाने वाले एंड्राडे का हश्र भी अपने दोस्तों की तरह हो सकता था, अगर उन्होंने मार्शल आर्ट्स का रुख न किया होता। एक दोस्त के साथ मॉय थाई जिम में जाने का फैसला उनके और उनके परिवार के जीवन को बदलकर रखने देने वाला साबित हुआ।

एंड्राडे ने कहा, "मैं मॉय थाई में अच्छा होने लगा। हर कोई मेरी तारीफ करता था और इससे मुझे हर दिन प्रेरणा मिलती थी। इस खेल ने मेरी ज़िंदगी बदल दी। यह मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य था।"

एंड्राडे ने खेल में आगे बढ़ने के लिए देश से बाहर जाने का फैसला किया और फिर सफलता के बाद उन्होंने स्ट्राइकिंग आर्ट्स से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रुख किया और अब वो ONE Championship में बेल्ट जीत चुके हैं, जिसका बचाव वो 6 दिसंबर को करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+