अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक समिति ने दिया बड़ा सम्मान, पेरिस में जाकर लेंगे यह अवॉर्ड

भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक मूवमेंट में उनके असाधारण योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह ओलंपिक के समापन से एक दिन पहले 10 अगस्त को पेरिस में 142वें IOC सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा।

आईओसी अध्यक्ष ने बिंद्रा को 20 जुलाई को लिखे पत्र में लिखा, "मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आईओसी बोर्ड ने ओलंपिक मूवमेंट आपकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आपको ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित करने का फैसला किया है।"

abhinav bindra

ओलंपिक ऑर्डर आईओसी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने खेल के क्षेत्र में असाधारण योग्यता का प्रदर्शन किया है या ओलंपिक मूवमेंट महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की हैं। ओलंपिक ऑर्डर के तीन ग्रेड हैं: स्वर्ण, रजत और कांस्य।

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बिंद्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा किक मूवमेंट में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित होने पर अभिनव बिंद्रा को बधाई। उनकी उपलब्धि हमें गर्व से भर देती हैं और वास्तव में वह इसके हकदार हैं। उनके नाम ने ही निशानेबाजों और ओलंपियनों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

करीब 41 वर्ष के हो चुके हैं बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा जीतकर भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के रूप में इतिहास रच दिया था। उन्होंने 2010 से 2020 तक अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) की एथलीट समिति में काम किया, जिसमें 2014 से इसके अध्यक्ष के रूप में भी शामिल हैं। 2018 से, वे IOC एथलीट आयोग के सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+