2028 ओलंपिक की तैयारी शुरू, IABF तैयार कर रहा है भारत के सुपर बॉक्सर्स, क्या मेहनत रंग लाएगी?
2028 Olympics IABF: भारतीय मुक्केबाज़ी जगत ने एक ऐतिहासिक क्षण का अनुभव किया, जब Fight Nights Fiesta: रोड टू ओलंपिक्स 2028 की आधिकारिक घोषणा दिल्ली स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। यह अभिनव पहल भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को बॉक्सिंग में प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम में Indian Boxing League (IBL) के नए लोगो का भव्य अनावरण किया गया, जो भारतीय मुक्केबाज़ी के नवोदय, अनुशासन और ओलंपिक विज़न का प्रतीक है। यह लोगो एक नई ऊर्जा, समर्पण और विश्व स्तर पर भारतीय मुक्केबाज़ों की पहचान स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रही इन दिग्गजों की उपस्थिति
इस आयोजन में बॉक्सिंग और स्पोर्ट्स प्रमोशन क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं:
• डॉ. राकेश मिश्रा, अध्यक्ष, IABF
• श्री राकेश ठक्खरन, महासचिव, IABF
• श्री संजीव कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, IABF
• श्री शशिकांत मिश्र, चेयरमैन, प्रेस एवं पब्लिसिटी कमीशन , IABF
• श्री हर्षित हुंडेट, संकल्पना प्रस्तोता - Face Media Network
• श्री मयंक सोनी एवं अर्जुन चोपड़ा, आयोजक - Actx.Live
• स्थल एवं मेज़बानी साझेदार: CelGar, बांसरा
• प्रोडक्शन टीम: ज्योति सेठ एवं बाला कृष्ण शेट्टी
इन सभी ने IABF की आगामी योजनाओं, राष्ट्रीय रणनीति और ओलंपिक 2028 को केंद्र में रखते हुए, मिशन की दिशा पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
देशभर से युवा मुक्केबाज़ होंगे शामिल
अभियान के तहत दक्षिण, मध्य और पूर्व भारत में ज़ोनल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 600 से अधिक युवा मुक्केबाज़ भाग ले चुके हैं। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण और ग्रूमिंग प्रोग्राम्स के ज़रिए तराशा जा रहा है। इनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाज़ों को आगामी 2-दिवसीय Fight Nights में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
दिल्ली से शुरुआत - 16-17 अगस्त 2025
इस राष्ट्रव्यापी मिशन की शुरुआत 16 व 17 अगस्त 2025 को CelGar, बांसरा (दिल्ली) में होगी। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।
विजन: ओलंपिक्स 2028 की ओर
Fight Nights Fiesta केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक रणनीतिक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य है:
• देशभर से युवा मुक्केबाज़ों की पहचान
• उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना
• और भारत को ओलंपिक 2028 में गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व दिलाना












Click it and Unblock the Notifications