10 बार के वर्ल्ड चैंपियन घातक ‘जंग’ के लिए तैयार, सामने है चमचमाता खिताब और एक धाकड़ विरोधी
रेगिअन इरसल ने अपना "द इम्मोर्टल" उपनाम (निकनेम) ऐसे ही नहीं रख लिया। इसका मतलब होता है अमर और वह अपने स्ट्राइकिंग करियर में बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। और यह नाम उनके काम पर पूरी तरह से फिट बैठता है।
33 वर्षीय स्ट्राइकिंग धुरंधर अब इस शुक्रवार, 10 अप्रैल को रिंग में वापसी करने जा रहे हैं, जहां उनका प्रयास होगा कि दूसरी वर्ल्ड टाइटल बेल्ट हासिल करें। The Inner Circle शो के मेन इवेंट मैच में उनका सामना रिक्त ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए थाई स्टार रंगरावी सिटसोंगपीनोंग से होगा, जिसका प्रसारण live.onefc.com पर शाम 5 बजे से होगा।

थाई विरोधी की लेग किक्स से बचने की तैयारी कर चुके हैं चैंपियन
ONE Championship में मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बेल्टों को दस बार अपने नाम कर चुके इरसल का सामना एक ऐसे विरोधी से हो रहा है, जिन्हें अपनी घातक लेग किक्स के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। रंगरावी की किक्स प्रतिद्वंदियों के सिर, पेट-पसलियों और पैरों पर खूब चोट पहुंचाती है।
उन्होंने कहा, "मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। लेग किक्स, काफ किक्स क्योंकि वो साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में खड़े होते हैं तो मेरी राइट लेग पर किक्स पर वार करेंगे। इसलिए मैं हर चीज की ट्रेनिंग कर रहा हूं।"
इरसल ने फाइट लंबी खिंचने की बात कही
मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन इरसल उस खिताब को पाने की तैयारी में हैं, जिसे उन्होंने थोड़े समय पहले खो दिया था। उन्होंने संगठन में 14 मैचों में से 13 में दमदार जीत हासिल की हैं। उन्हें शुक्रवार को होने वाले मुकाबले से पहले लगता है कि फाइट पूरे पांच राउंड तक जाएगी।
"मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि फाइट पांच राउंड तक जाएगी। अगर मुझे मौका दिखा तो मैं जरूर फिनिश के लिए जाऊंगा। लेकिन मैं नॉकआउट की उम्मीद नहीं कर रहा। मुझे लगता है ये मेरे और रंगरावी सिटसोंगपीनोंग के बीच पूरे पांच राउंड की एक तकनीकी जंग होगी।"












Click it and Unblock the Notifications