'नए साल का गम तुझे मुबारक, तेरे कुकर्म का फल...', शमी की अलग हुई पत्नी हसीन जहां ने कसा तंज
Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से अलग हुई उनकी पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं। वनडे वर्ल्ड कप-2023 के बाद से हसीन जहां खबरों में भी छाई हुई हैं क्योंकि एक के बाद एक शमी पर कटाक्ष करते हुए कई पोस्ट शेयर किए हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली हसीन जहां ने फिर से एक ऐसा पोस्ट किया है, जो तंज भरा है। पोस्ट पर कमेंट करने वाले कई यूजर्स का कहना है कि ये शमी को ही अपने पोस्ट के लिए जरिए ताना मार रही हैं। हालांकि हसीन जहां ने इस पोस्ट में कहीं भी शमी का नाम नहीं लिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ये इशारा शमी की ओर ही है।

हसीन जहां ने वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें प्रेमानंद जी महाराज ये बात कर रहे हैं कि निर्दोष का दिया हुआ श्राप कभी भी खाली नहीं जाता है।
इस वीडियो को शेयर कर हसीन जहां ने लिखा, ''अभी तेरे कुकर्म का फल मिलना शुरू भी नहीं हुआ और तू परेशान होने लगा। तो तू सोच तेरे कुकर्म की वजह से मुझे क्या-क्या झेलना पड़ा है और मैंने सिर्फ सब्र किया था और सब्र कर रही हूं।''
हसीन जहां ने आगे लिखा, ''बस मेरा सब्र तुझ पर खुदा कब गिराएंगे, इंतजार में हूं। नए साल की खुशी मुझे मुबारक, नए साल का गम तुझे मुबारक।'' हसीन जहां का ये पोस्ट वायरल हो गया है।
जानिए मोहम्मद शमी और हसीन जहां के रिश्ते के बारे में?
हसीन जहां पेशे से एक मॉडल हैं और उन्होंने 6 जून 2014 को मोहम्मद शमी से शादी की थी। दोनों की शादी से एक बेटी है। जो हसीन जहां के साथ रहती है। शमी कई बार अपनी बेटी के लिए प्यार जाहिर कर चुके हैं।
शादी के कुछ समय बाद ही हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हसीन जहां से ये भी आरोप लगाया था कि मोहम्मद शमी क्रिकेट मैच फिक्सिंग में भी शामिल थे।
फिलहाल मोहम्मद शमी और हसीन जहां का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है। लंबी कानूनी लड़ाई की वजह से उनका तलाक लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications