MS Dhoni: 'एक पैर से खेले आईपीएल, दर्द भी उन्हें नहीं रोक सका', पूर्व दिग्गज ने की एमएस धोनी की प्रशंसा

MS Dhoni: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा कि 'महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई है। वह एक सच्चा लीडर है। एक पैर से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि, दर्द भी उनके इरादों का कुछ बिड़ा नहीं सका।'

mahendra singh dhoni

Sports News: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों की सफल सर्जरी हो चुकी है। बांए घुटने में भयानक दर्द के बाद भी कैप्टन कूल ने हार नहीं मानी और पूरे सीजन क्रिकेट खेला, और पांचवीं ट्रॉफी से साथ 16वें सीजन का सफलतापूर्वक समापन किया। इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने माही की जमकर प्रशंसा की है।

दर्द भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं सका- शिमरामकृष्णम
दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने के बाद एमएस धोनी सीधे मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने एक्सपर्ट से सलाह के बाद कोकिला बेन अस्पताल में गुरुवार, एक जून को घुटने की सर्जरी कराई। इस बीच शिमरामकृष्णम ने ट्वीट कर लिखा, 'महेंद्र सिंह धोनी ने पूरा आईपीएल (IPL) सीजन एक पैर से खेला। दर्द भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं सका।'

एमएस धोनी को बताया सच्चा लीडर
उन्होंने कहा कि, 'महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई है। वह एक सच्चा लीडर है। एक पैर से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि, दर्द भी उनके इरादों का कुछ बिड़ा नहीं सका। आश्चर्य है कि दर्द के बाद भी उन्होने कप्तानी की। धोनी की मानसिकता एक योद्धा वाली है। वही है जो जीवन की असली चैंपियन है।'

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पांचवां आईपीएल खिताब दिलाया। सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने प्रसिद्ध खेल आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से परामर्श किया, जो बीसीसीआई के मेडिकल पैनल में भी हैं और कई सर्जरी कर चुके हैं। उन्होंने ऋषभ पंत सहित कई भारतीय क्रिकेटर की सर्जरी की है।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni: चैंपियन बनने के बाद कृष्ण भक्ति में लीन हुए एमएम धोनी, माही के हाथ में गीता देख फैंस हुए खुश

दरअसल, इस सीजम महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस का प्यार भी खूब मिला है। साथ ही उनके रिटायरमेंट की खबर भी जोरों पर रही। धोनी ने ट्रॉफी जीतकर रिटायरमेंट के सवाल का भी स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, 'अगर कंडीशंस को देखें तो मेरे लिए रिटायरमेंट लेने का यह सही समय है। मेरे लिए ये कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सीजन और खेलना कठिन है। इसके लिए मेरे शरीर को साथ देना होगा।' पूरी उम्मीद है धोनी अगले सीजन भी खेलते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+