Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lakshya Sen: फिजिकल अस्सिस्मेंट के लिए लक्ष्य सेन ऑस्ट्रिया रवाना, एक सप्ताह बाद आएंगे वापस

भारत के अल्मोड़ा के 22 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन फिजिकल असिस्मेंट के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हो गए है। साल्जबर्ग के रेड बुल एथलीट परफॉरमेंस सेंटर में होने वाले इस मूल्यांकन का उद्देश्य आगामी BWF सर्किट टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस और खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। सेन पेरिस में ओलंपिक पदक से चूक गए थे और चौथे स्थान पर रहे थे।

सेन के करीबी विमल कुमार ने बताया, "लक्ष्य कुछ शारीरिक आकलन करने के लिए ऑस्ट्रिया जा रहा है। वहां एक अच्छा खेल संस्थान है, जहां वह कुछ फिजिकल एक्सरसाइज करना चाहते हैं। वह आज रवाना हुए हैं और एक सप्ताह बाद वापस आ जाएंगे। उसके साथ उसके प्रशिक्षक गौरव और उत्तराखंड के 15 वर्षीय जूनियर शटलर निश्चल चंद भी हैं।"

Lakshya Sen

परीक्षण मुख्य रूप से विशिष्ट शक्ति पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो कि शीर्ष एथलीटों के लिए जरुरी हैं। विमल ने कहा, "परीक्षण मूल रूप से विशिष्ट शक्ति पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कई शीर्ष एथलीट वहां जाकर अपना परीक्षण करवाते हैं। हमने डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से उनकी सभी परेशानियों और चोटों के लिए कंसल्ट किया था।"

फिजिकल फिटनेस बरकरार रखना जरुरी

सेन के पूरी तरह से खेलने से पहले सही शारीरिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करना जरुरी है। विमल ने जोर देकर कहा, "अभी, वह ठीक है, लेकिन इससे पहले कि वह पूरी तरह से खेलना शुरू करें, उसके लिए सही शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, और जब तक स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कार्यक्रम वास्तव में सही नहीं होगा, उन्हें चोट लग सकती है। इसलिए हमें सही चीजें खोजनी होंगी।"

सेन की अगली प्रतियोगिताओं में इस साल सितंबर के अंत में होने वाली हांगकांग सुपर 500 और चाइना ओपन सुपर 1000 शामिल हैं। ये टूर्नामेंट अपनी इंटेंस प्रकृति के कारण सबसे बेहतरीन फिजिकल कंडीशन की डिमांड करते हैं।

कम्पलीट फिटनेस होगी बेहतर

बैडमिंटन के लिए हाई लेवल की फिटनेस की जरुरत होती है, खासकर सेन की तेज-तर्रार खेल शैली को देखते हुए। विमल ने कहा कि सेन को स्पीड और पेसेंस जैसे अलग-अलग फिटनेस पहलुओं में सुधार करने की जरुरत है। विमल ने कहा, "उन्हें निश्चित रूप से फिटनेस पहलुओं, विशेष रूप से गति, धीरज और अन्य चीजों पर बेहतर होने की आवश्यकता है, जिन पर उसे काम करने की आवश्यकता है।"

सेन के खेल में बचाव से लेकर आक्रमण तक का तीव्र परिवर्तन शामिल है, जिसके लिए काफी एनर्जी लगाने की जरुरत होती है। विमल ने बताया, "क्योंकि वह जो खेल खेलता है, वह बहुत तेज गति वाला होता है। उसे बहुत बचाव करना पड़ता है और फिर वह बचाव को अटैक में बदल देता है।"

विमल ने कहा, "जब वह हवा के साथ खेल रहा होता है, तो उसे शटल को नीचे रखना पड़ता है, नेट में आना पड़ता है, नेट पर टम्बल करना पड़ता है... इस तरह की चीजें आपकी बहुत सारी एनर्जी ले लेती हैं। इसलिए, उसे सुपर फिट होने या फ्लो को नियंत्रित करने की क्षमता विकसित करने की जरुरत है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+