Bihar के दो खिलाड़ी तलवारबाजी में बने 'खेलो इंडिया एथलीट', हाइ परफॉर्मेंस सेंटर में मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

Bihar News: बिहार में खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई के लिए सरकार लगातार विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसके परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं, बिहार के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। राज्य के दो तलवारबाज, केशर राज और रवि कुमार यादव, 'खेलो इंडिया एथलीट' के रूप में चुने गए हैं। इस खबर से बिहार में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है।

बिहार के दो खिलाड़ी खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चयनित: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की खेलो इंडिया स्कीम के तहत प्रतिभा खोज समिति के विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं ने तलवारबाजी में देश के 8 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया है।

Kesar Raj and Ravi Kumar From Bihar

इन 8 खिलाड़ियों में बिहार के केशर राज और रवि कुमार यादव भी शामिल हैं। रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि यह बिहार के लिए खुशी और गर्व का क्षण है। केशर राज को तलवारबाजी के 'फॉयल' और रवि कुमार यादव को 'इपी' विधा के लिए चुना गया है।

खेलो इंडिया एथलीटों को मिलेंगी ये सुविधाएं: चयनित दोनों खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के हाइ परफॉर्मेंस सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण, खेल उपकरण और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं 4 जून 2025 से मिलने लगेंगी। इससे उन्हें अपने खेल को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

रवि कुमार यादव की उपलब्धियां: हाल ही में, 4 से 15 मई तक बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के राजगीर में आयोजित तलवारबाजी इवेंट में मोतिहारी, बिहार के रवि कुमार यादव ने इपी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक हासिल किए थे। जम्मू कश्मीर में आयोजित 68वीं विद्यालय खेल अंडर-17 में भी हुनर का परचम लहराया था।

अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने तलवारबाजी के इपी एकल स्पर्धा में रजत पदक और भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। रवि कुमार यादव इसी वर्ष कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप एवं कैडेट एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

केशर राज की उपलब्धियां: मोतिहारी की ही केशर राज ने 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय तलवारबाजी अंडर-14 प्रतियोगिता, जम्मू कश्मीर में तलवारबाजी के फॉयल एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा, भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा उड़ीसा के कटक में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक और खेलो इंडिया अस्मिता लीग में स्वर्ण पदक भी उन्होंने अपने नाम किया है।

वर्ष 2023-24 में भी उन्होंने अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। केशर राज और रवि कुमार यादव दोनों ही मोतिहारी के खेल भवन में संचालित जिला तलवारबाजी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु खिलाड़ी रहे हैं। वर्तमान में, ये दोनों नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गुवाहाटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

केशर राज और रवि कुमार यादव का खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चुना जाना बिहार के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता से राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं केशर और रवि के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+