Pro Kabaddi League: कौन करेगा पुणेरी पलटन के दिग्गज को प्लेइंग 7 में रिप्लेस, 3 खिलाड़ी प्रमुख दावेदार

Pro Kabaddi League: पिछले सीजन प्रो कबड्डी लीग की चैम्पियन टीम पुणेरी पलटन के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हो रहा है। पलटन के धांसू खिलाड़ी को अब पूरे सीजन नहीं देख पाएंगे। असलम इनामदार सीजन से बाहर हो गए हैं। चोट की वजह से असलम इनामदार इस सीजन आगे नहीं दिखेंगे।

पुणेरी पलटन के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि रेडिंग विभाग में असलम का धांसू अंदाज हर किसी को पता है। वह अपनी फुर्ती से विपक्षी टीमों को अकेले चित करने का दमखम रखते हैं लेकिन अब टीम को उनकी कमी जरुर खेलने वाली है, ऐसी स्थिति में तीन उन प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए जो उनको प्लेइंग सेवन में रिप्लेस कर सकते हैं।

pro kabaddi league

पलटन के सबसे ज्यादा अनुभवी रेडर्स में से एक वी अजीत कुमार को इस सीजन प्लेइंग इलेवन में असलम की जगह लेते हुए देखा जा सकता है। उनके पास वह क्षमता भी है। हालांकि इस सीजन उनको ज्यादा मौका नहीं मिल पाया है। महज एक मुकाबले में उनको खेलने का अवसर मिला था। असलम इनामदार की जगह वह पलटन के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

एक और धांसू रेडर का नाम आकाश शिंदे है। उनको प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। अब उनके लिए एक अवसर बनता नजर आ रहा है। उनको सब्सटीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है और वहां उन्होंने प्रभावित करने का कार्य किया है। असलम इनामदार की जगह खाली होने के कारण अब वह खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

लिस्ट में एक और नाम आदित्य शिंदे का है। रेडिंग विभाग में वह एक उचित ऑप्शन हो सकते हैं। उनके साथ भी स्थिति वही रही है कि मौका नहीं मिला। अब मौका मिलने के लिए जगह खाली हुई है। शिंदे अपनी धाकड़ रेडिंग से प्रभाव छोड़ने में सफल हो सकते हैं। पुणेरी पलटन को अब उनको मौका देते हुए आजमाना चाहिए, दबाव और चुनौती में वह कैसा प्रदर्शन करेंगे, यह भी पता चल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+